English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: पहले इक आसमान पैदा कर, फिर परों में उड़ान पैदा कर। अपनी आँखों से जिंदगी को पढ़, अपने अनुभव से ज्ञान पैदा कर। - Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त]

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

पहले इक आसमान पैदा कर,
फिर परों में उड़ान पैदा कर।

अपनी आँखों से जिंदगी को पढ़,
अपने अनुभव से ज्ञान पैदा कर। 

सब्र के पेड़ पर लगेंगे फल, 
सोच में इतमीनान पैदा कर।

ऐ खुदा! जिसमें जी सके इन्सॉँ,
कोई ऐसा जहान पैदां कर।

तूने बख्शी है जिंदगी, तू ही,
जिंदगी में जान पैदा कर।

(1) उचित जोड़ियाँ मिलाइए: 2

‘अ’ ‘आ’
(i) पर आसमान
(ii) अनुभव जान
(iii) सब्र उड़ान
(iv) जिंदगी फल
  ज्ञान

(2) उपर्युक्त पद्यांश की अंतिम चार पंक्तियों का 25 से 30 शब्दों में सरल अर्थ लिखिए। 2

Comprehension
Advertisements

Solution

(1) 

‘अ’ ‘आ’
(i) पर उड़ान
(ii) अनुभव ज्ञान
(iii) सब्र फल
(iv) जिंदगी जान

(2) 

आज की दुनिया तनाव, परेशानियों और हिंसा से भरी हुई है। हर व्यक्ति भय में जी रहा है कि कब क्या अनहोनी हो जाए। कहीं हड़तालें होती हैं तो कहीं दंगे-फसाद, और आतंकवाद भी लोगों को लगातार डराता रहता है। कवि ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह ऐसा संसार बनाए जहाँ सभी मनुष्य डर और आतंक से मुक्त होकर शांति से जीवन जी सकें। कवि आगे कहता है कि हे भगवान, आपने ही हमें यह सुंदर जीवन दिया है। इसलिए आप ही हमारे मन में आशा और विश्वास की भावना जागृत करें।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (July) Official Board Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×