English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: नित्य कर्म से निवृत्त होकर और चाय पीकर आँगन और गैलरी में टहलने लगता हूँ आज भी यही क्रम शुरू हुआ। - Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त]

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

नित्य कर्म से निवृत्त होकर और चाय पीकर आँगन और गैलरी में टहलने लगता हूँ आज भी यही क्रम शुरू हुआ। सामने के बड़े गमले में गुंबद का आकार ग्रहण किए दवनों ने अपनी महक और हरीतिमा से मेरा मन अपनी और खींच लिया। मैंने उन्हें अपनी बाँहों में भर लिया। हथेलियाँ महक से गमगमा गईं। साँसों में महक गुनगुनाने लगी। शीतला माई के स्वागत में गाया जो गीत मैं बचपन में सुनता रहता था, वह मेरी यादों में जाग उठा, ‘हमरे दुवरवाँ मइया दवना तरुववा हो’..... एकाएक देखा कि पास के गमले में काली तुलसी जी मुसकरा रही हैं। ‘प्रणाम माते कहकर मैं उनके पास चला गया। कुछ देर उन्हें निहारता रहा और महसूस करता रहा कि मेरी रगों में उनका रस दौड़ रहा है। मेरी ही रगों में क्यों, पूरे परिवार की रगों में। ‘ले लो’ आवाज आई और मैंने आज की दवा के लिए कुछ पत्तियाँ उनसे माँग लीं। आँगन में स्थित पार्क की दुनिया बड़ी छोटी है। उसी में एक के बाद एक परस्पर पेड़-पौधे आलिंगित-से खड़े हैं। तुलसी से बतिया ही रहा था कि मीठी नीम ने हलके-से आवाज दी।

(1) एक/दो शब्दों में उत्तर लिखिए: 2

  1. गैलरी में टहलने वाला - .......
  2. लेखक का, मन अपनी ओर आकर्षित करने वाला - .......
  3. दवने के पास गमले में मुसकराने वाली - .......
  4. हलके-से आवाज देने वाली - .......

(2) निम्नलिखित शब्दों के वचन पहचानकर लिखिए: 1

(i)

शब्द वचन
(1) पत्तियाँ ........
(2) गमला ........

(ii) निम्नलिखित शब्दों के समानार्थीं शब्द गद्यांश से दूँढ़कर लिखिए: 1 

  1. स्वर - .......
  2. मधुर - .......

(3) ‘प्रकृति संवर्धन में हमारा योगदान’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। 2

Comprehension
Advertisements

Solution

1) 

  1. गैलरी में टहलने वाला - लेखक
  2. लेखक का, मन अपनी ओर आकर्षित करने वाला - दवना
  3. दवने के पास गमले में मुसकराने वाली - काली तुलसी
  4. हलके-से आवाज देने वाली - मीठी नीम

(2)

(i)

शब्द वचन
(1) पत्तियाँ बहुवचन
(2) गमला एकवचन

(ii) 

  1. स्वर - आवाज
  2. मधुर - मीठी

(3) 

प्रकृति हमें ईश्वर द्वारा दिया गया सबसे सुंदर उपहार है। रंग-बिरंगे फूल, मनमोहक पक्षी, हरियाली, नीला आकाश, धरती, समुद्र, जंगल, पर्वत, पठार, सूर्य और चाँद,ये सभी प्रकृति के ही अंग हैं। स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए प्रकृति का होना अत्यंत आवश्यक है।

मैं हमेशा यह प्रयास करता हूँ कि प्रकृति की रक्षा कर सकूँ। जब भी मैं पार्क या बगीचे में जाता हूँ, तो बिना कारण किसी भी फूल या पत्ते को नहीं तोड़ता। वहाँ खेल रहे बच्चों को भी ऐसा करने से रोकता हूँ और उन्हें समझाता हूँ। मैं एक स्काउट लीडर हूँ, इसलिए लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास करता हूँ। अन्य स्काउट्स के साथ मिलकर रैलियाँ निकालता हूँ और लोगों से अपील करता हूँ कि घर के बाहर कचरा न फैलाएँ, प्लास्टिक की जगह कपड़े की थैलियों का उपयोग करें, प्रदूषण न फैलाएँ, पेड़ों की कटाई रोकें और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (July) Official Board Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×