English

निम्नलिखित प्रसंग/परिस्थिति का अध्ययन करके अपना मत स्पष्ट कीजिए। श्री. अनिल एक व्यवसायी हैं, और उनके पुणे एवं नासिक में कारखाने हैं। श्री. अनिल अपने परिवार सहित पुणे में स्थायिक हैं,

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित प्रसंग/परिस्थिति का अध्ययन करके अपना मत स्पष्ट कीजिए।

श्री. अनिल एक व्यवसायी हैं, और उनके पुणे एवं नासिक में कारखाने हैं। श्री. अनिल अपने परिवार सहित पुणे में स्थायिक हैं, तथा उनकी ५ एवं ८ वर्ष की दो बेटियाँ हैं।

  1. क्या श्री. अनिल उनकी पत्नी और दो बेटियों का जीवन बीमा करा सकते हैं?
  2. क्या श्री. अनिल उनके कारखानों का सामुद्रिक बीमा करा सकते हैं?
  3. अग्नि के कारण कारखानों को होने वाली हानि की क्षतिपूर्ति के लिए.श्री, अनिल कौन-से प्रकार का बीमा करा सकते हैं?
Case Study
Advertisements

Solution

  1. हाँ, श्री. अनिल अपनी पत्नी और दोनों बेटियों का जीवन बीमा करवा सकते हैं। जीवन बीमा परिवार को किसी अनहोनी स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। भविष्य की सुरक्षा के लिए वे टर्म बीमा, एंडोमेंट योजना अथवा बाल बीमा योजना जैसी पॉलिसियाँ ले सकते हैं।
  2. नहीं, श्री. अनिल अपने कारखानों का सामुद्रिक बीमा नहीं करवा सकते, क्योंकि सामुद्रिक बीमा समुद्र, वायु अथवा स्थल मार्ग से वस्तुओं के परिवहन से संबंधित जोखिमों को कवर करता है। परंतु यदि वे पुणे और नाशिक के बीच माल या कच्चे माल का परिवहन करते हैं, तो उसके लिए सामुद्रिक बीमा लिया जा सकता है।
  3. आग से होने वाली हानि की भरपाई के लिए श्री. अनिल को अग्नि बीमा करवाना चाहिए। अग्नि बीमा में आग, बिजली गिरने, विस्फोट तथा अन्य अग्नि संबंधी दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान की सुरक्षा मिलती है। आवश्यकता के अनुसार वे व्यापक अग्नि बीमा या विशेष अग्नि बीमा योजना चुन सकते हैं।
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (July) Official

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×