Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 'नवनिर्माण' कविता का रसास्वान कीजिए।
मुद्दे :
- रचना का शीर्षक -
- रचनाकार का नाम -
- पसंद की पंक्तियाँ -
- पसंद आने के कारण -
- कविता का केन्द्रीय भाव -
Very Long Answer
Advertisements
Solution
- रचना का शीर्षक - नवनिर्माण
- रचनाकार का नाम - त्रिलोचन जी। (मूलनाम – वासुदेव सिंह)
- पसंद की पंक्तियाँ -
जिसको मंजिल का पता रहता है,
पथ के संकट को वही सहता है,
एक दिन सिद्धि के शिखर पर बैठ
अपना इतिहास वही कहता है। - पसंद आने के कारण - प्रस्तुत पंक्तियों में यह बात कही गई है कि एक बार अपने लक्ष्य का निर्धारण कर लेने के बाद मनुष्य को हर समय उसको पूरा करने के काम में जी-जान से लग जाना चाहिए। फिर मार्ग में कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ, उन्हें सहते हुए निरंतर आगे ही बढ़ते रहना चाहिए। एक दिन ऐसे व्यक्ति को सफलता मिलकर ही रहती है। ऐसे ही व्यक्ति लोगों के आदर्श बन जाते हैं। लोग उनका गुणगान करते है और उनसे प्रेरणा लेते हैं।
- कविता का केन्द्रीय भाव - प्रस्तुत कविता में संघर्ष करने, अत्याचार, विषमता तथा निर्बलता पर विजय पाने का आवाहन किया गया है तथा समाज में समानता, स्वतंत्रता एवं मानवता की स्थापना की बात कही गई है।
shaalaa.com
नवनिर्माण
Is there an error in this question or solution?
RELATED QUESTIONS
कृति पूर्ण कीजिए:
बल इसके लिए होता है
कृति पूर्ण कीजिए :
जिसे मंजिल का पता रहता है वह
‘धरती से जुड़ा रहकर ही मनुष्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है’, इस विषय पर अपना मत प्रकट कीजिए।
‘समाज का नवनिर्माण और विकास नर-नारी के सहयोग सेही संभव है’, इसपर अपने विचार लिखिए ।
निम्नलिखित प्रश्न का केवल एक वाक्य में उत्तर लिखिए:
चतुष्पदी के लक्षण लिखिए।
निम्नलिखित प्रश्न का केवल एक वाक्य में उत्तर लिखिए:
त्रिलोचन जी के दो काव्य संग्रहों के नाम लिखिए।
