Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित के कारण बताइए।
ऐनिलीन का pKb मेथिलऐमीन की तुलना में अधिक होता है।
Advertisements
Solution
जिसकी क्षारीयता कम होती है, उसका pKb अधिक होता है। ऐनिलीन का pKb मेथिलऐमीन की तुलना में अधिक होता है क्योंकि ऐनिलीन की पाँच अनुनादी संरचनाएँ हैं, जिसके कारण उसमें उपस्थित नाइट्रोजन परमाणु के असहभाजित इलेक्ट्रॉन युग्म का बेन्जीन वलय पर अस्थायीकरण होता है। इससे इलेक्ट्रॉन घनत्व घट जाती है और ऐनिलीन इलेक्ट्रॉन प्रदान नहीं करता, अर्थात् ऐनिलीन की क्षारीयता कम होती है।

दूसरी ओर, मेथिलऐमीन में मेथिल समूह की उपस्थिति +I प्रभाव को बढ़ाती है, जिससे नाइट्रोजन परमाणु के ऊपर इलेक्ट्रॉन घनत्व बढ़ जाता है और वह सहजता से इलेक्ट्रॉन प्रदान करता है, अर्थात्, मेथिलऐमीन अधिक क्षारीय होता है। इसलिए, ऐनिलीन का pKb मेथिलऐमीन की तुलना में अधिक होता है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
निम्नलिखित को उनके बढ़ते हुए क्षारकीय प्रबलता के क्रम में लिखिए-
C2H5NH2, (C2H5)2NH, (C2H5)3N, C6H5NH2
सोडियम कार्बोनेट विलयन की उपस्थिति में मेथिल आयोडाइड के आधिक्य द्वारा ऐनिलीन के ऐल्किलन में उत्पन्न होने वाले उत्पादों के लिए अभिक्रिया लिखिए।
अणुसूत्र C3H9N से प्राप्त विभिन्न समावयवों की संरचना लिखिए। उन समावयवों के आईयूपीएसी नाम लिखिए जो नाइट्रस अम्ल के साथ नाइट्रोजन गैस मुक्त करते हैं।
निम्नलिखित युगल का यौगिकों में विभेद के लिए एक रासायनिक परीक्षण दीजिए।
मेथिलऐमीन एवं डाइमेथिलऐमीन
निम्नलिखित के कारण बताइए।
ऐथिलऐमीन जल में विलेय है जबकि ऐनिलीन नहीं।
निम्नलिखित के कारण बताइए।
मेथिलऐमीन फेरिक क्लोराइड के साथ जल में अभिक्रिया करने पर जलयोजित फेरिक ऑक्साइड का अवक्षेप देता है।
निम्नलिखित के कारण बताइए।
यद्यपि ऐमीनों समूह इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं में आर्थो एवं पैरा निर्देशक होता है, फिर भी ऐनिलीन नाइट्रीकरण द्वारा यथेष्ट मात्रा में मेटानाइट्रोऐनिलीन देती है।
प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीनों की पहचान की विधि का वर्णन कीजिए। इन अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
निम्नलिखित अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए।
\[\ce{C6H5N2Cl + C2H5OH ->}\]
निम्नलिखित का संभावित कारण बताइए।
ऐरोमैटिक ऐमीनों की तुलना में ऐलीफैटिक ऐमीनों प्रबल क्षारक होते हैं।
