Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों:
| पड़ोस का जीवन भी सामाजिक जीवन की पारस्परिक निर्भरता को स्पष्ट करता है। एक घर की गंदगी तथा अस्वच्छ आदतें पड़ोस में रहने वाले अन्य व्यक्तियों में भी रोग फैला सकती हैं। जोर से बजते हुए रेडियो तथा दूरदर्शन की आवाज पड़ोस के घरों में रहने वालों के लिए समस्या बन सकती है। हम समाज में रहते हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र को साफ रखने, संक्रामक रोगों की रोकथाम करने तथा दुकानों पर सामान लेने और बसों में चढ़ने के लिए लाइन में खड़े होने की चेष्टा करें। इन उदाहरणों से सामाजिक जीवन की दो आवश्यक बातें होती हैं। यह इस बात को प्रदर्शित करता है कि निजी तथा सामाजिक जीवन को अलग करना कितना कठिन है। अपने रेडियो को सुनना, जो आपकी निजी संपत्ति है, कभी-कभी समाज के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसीलिए सामाजिक जीवन में सहनशीलता की आवश्यकता होती है। यह भी आवश्यक है कि हम दूसरों की शांति, उनके धर्म तथा उनके रहन-सहन का सम्मान करें चाहे हमारा धर्म और रहन-सहन उनसे भिन्न ही क्यों न हो। |
Writing Skills
Advertisements
Solution
- पड़ोस का जीवन सामाजिक जीवन की किस बात को स्पष्ट करता है?
- गंदगी और अस्वच्छ आदतों से क्या हानि हो सकती है?
- सामाजिक जीवन में हमें अपने क्षेत्र को कैसा रखना चाहिए?
- सामाजिक जीवन में सहनशीलता क्यों आवश्यक है?
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) Official Board paper
