Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित अवधारणा स्पष्ट कीजिए।
शीतयुद्ध
Advertisements
Solution
दूसरे विश्वयुदूध में मित्र रहे अमेरिका तथा सोवियत रशिया युद्ध समाप्त होते ही परस्पर प्रतियोगी बन गए। उनके आपसी सहयोग का स्थान प्रतिद्वंद्विता ने ले लिया। यह प्रतिद्वंद्विता वैश्विक राजनीति में ४०-४५ वर्षों तक चलती रही। इन दोनों देशों में प्रत्यक्ष युद्ध नहीं हुआ पर युद्ध की ज्वाला कभी भी धधक सकेगी; इतना तनाव उनके संबंधों में उत्पन्न हुआ था। प्रत्यक्ष युद्ध नहीं पर युद्ध के लिए पूरक जैसी तनावपूर्ण परिस्थिति का वर्णन शीतयुद्ध के रूप में किया जाता है। इस कालावधि में अमेरिका तो महासत्ता थी ही पर सोवियत यूनियन ने भी आण्विक प्रक्षेपणास्त्रों की निर्मिति कर अपनी सैन्य सामर्थ्य बढ़ाकर महासत्ता बनने का प्रयत्न किया। अमेरिका तथा सोवियत संघ इन दो महासत्ताओं का संघर्ष, सत्ता स्पर्धा, शस्त्रस्पर्धा, विचार प्रणाली के बीच के भेद, एक दूसरे को शह और मात देने की वृत्ति; इन सभी बातों के कारण ही शीतयुद्ध शुरू हो गया था।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
नीचे महाशक्तिया द्वारा बनाए सैन्य संगठन की विशेषता बताने वाले कथन दिए गए हैं। कथन के सामने सही या गलत का चिन्ह लगाएँ।
महाशक्तियाँ सभी सदस्यों देशो को अपने परमाणु हथियार विकसित करने में मदद करती थीं।
तकनीकी विज्ञान में हुई प्रगति और अंतरराष्ट्रीय शांति इनमें क्या कोई संबंध होता है?
मानव कल्याण के लिए तकनीकी विज्ञान का उपयोग कैसे किया जा सकेगा?
