मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता ९ वी

निम्नलिखित अवधारणा स्पष्ट कीजिए। शीतयुद्ध - History and Political Science [इतिहास और राजनीति शास्त्र]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित अवधारणा स्पष्ट कीजिए।

शीतयुद्ध

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

दूसरे विश्वयुदूध में मित्र रहे अमेरिका तथा सोवियत रशिया युद्ध समाप्त होते ही परस्पर प्रतियोगी बन गए। उनके आपसी सहयोग का स्थान प्रतिद्वंद्विता ने ले लिया। यह प्रतिद्वंद्विता वैश्विक राजनीति में ४०-४५ वर्षों तक चलती रही। इन दोनों देशों में प्रत्यक्ष युद्ध नहीं हुआ पर युद्ध की ज्वाला कभी भी धधक सकेगी; इतना तनाव उनके संबंधों में उत्पन्न हुआ था। प्रत्यक्ष युद्ध नहीं पर युद्ध के लिए पूरक जैसी तनावपूर्ण परिस्थिति का वर्णन शीतयुद्ध के रूप में किया जाता है। इस कालावधि में अमेरिका तो महासत्ता थी ही पर सोवियत यूनियन ने भी आण्विक प्रक्षेपणास्त्रों की निर्मिति कर अपनी सैन्य सामर्थ्य बढ़ाकर महासत्ता बनने का प्रयत्न किया। अमेरिका तथा सोवियत संघ इन दो महासत्ताओं का संघर्ष, सत्ता स्पर्धा, शस्त्रस्पर्धा, विचार प्रणाली के बीच के भेद, एक दूसरे को शह और मात देने की वृत्ति; इन सभी बातों के कारण ही शीतयुद्ध शुरू हो गया था।

shaalaa.com
शीतयुद्ध
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2.1: विश्वयुद्धोत्तर राजनीतिक गतिविधियाँ - स्वाध्याय [पृष्ठ ६४]

APPEARS IN

बालभारती Itihas aur rajneeti shastra [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 2.1 विश्वयुद्धोत्तर राजनीतिक गतिविधियाँ
स्वाध्याय | Q ३. (१) | पृष्ठ ६४
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×