Advertisements
Advertisements
Question
निम्न समस्या को रैखिक समीकरण युग्म के रूप में व्यक्त कीजिए और फिर उनके हल ज्ञात कीजिए:
रितु धारा के अनुकूल 2 घंटे में 20 km तैर सकती है और धारा के प्रतिकूल 2 घंटे में 4 km तैर सकती है। उसकी स्थिर जल में तैरने की चाल तथा धारा की चाल ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
माना रितु की स्थिर जल में तैरने की गति = x किमी/घंटा
और धारा की चाल = y किमी/घंटा
∴ धारा की दिशा में चाल = (x + y) किमी/घंटा
धारा के प्रतिकूल चाल = (x - y) किमी/घंटा
∵ समय = `"दूरी"/"चाल"`
∴ `2 = 20/(x + y) ⇒ x + y = 20/2`
⇒ x + y = 10 ............(1)
और `2 = 4/(x - y) ⇒ x - y = 4/2`
⇒ x - y = 2 .............(2)
समीकरण (1) और (2) को जोड़ने पर,

x = `12/2 = 6`
समीकरण (1) से,
6 + y = 10 ⇒ y = 10 - 6 = 4
अतः
स्थिर जल में रितु के तैरने की चाल = 6 किमी/घंटा
और जल-धारा की चाल = 4 किमी/घंटा
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
a और b के किन मानों के लिए, निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म के अपरिमित रूप से अनेक हल होंगे?
2x + 3y = 7
(a - b)x + (a + b)y = 3a + b - 2
k के किस मान के लिए, निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म का कोई हल नहीं है?
3x + y = 1
(2k - 1)x + (k - 1)y = 2k + 1
निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:
`1/(2x) + 1/(3y) = 2`
निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:
`2/sqrtx + 3/sqrty = 2`
निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:
`4/x + 3y = 14`
`3/x - 4y = 23`
निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:
`1/(3x + y) + 1/(3x - y) = 3/4`
`1/(2(3x + y)) - 1/(2(3x - y)) = (-1)/8`
एक मित्र दूसरे से कहता है कि ‘यदि मुझे एक सौ दे दो, तो मैं आपसे दो गुना धनी बन जाऊँगा।’ दूसरा उत्तर देता है ‘यदि आप मुझे दस दे दें, तो मैं आपसे छः गुना धनी बन जाऊँगा।’ बताइए कि उनकी क्रमशः क्या संपत्तियाँ हैं? [भास्कर की बीजगणितीय से]
[संकेत: x + 100 = 2(y - 100), y + 10 = 6(x - 10)]
एक कक्षा के विद्यार्थियों को पंक्तियों में खड़ा होना है। यदि पंक्ति में 3 विद्यार्थी अधिक होते, तो 1 पंक्ति कम होती है। यदि पंक्ति में 3 विद्यार्थी कम होते, तो 2 पंक्तियाँ अधिक बनतीं। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
एक ∆ABC में, ∠C = 3 ∠B = 2 (∠A + ∠B) है। त्रिभुज के तीनों कोण ज्ञात कीजिए।
ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है। इस चक्रीय चतुर्भुज के कोण ज्ञात कीजिए।
