English

निम्‍नलिखित परिच्छेद पढ़कर प्रयुक्‍त कारकों को अधोरेखांकित करके उनकी भेद सहित सूची बनाइए :

Advertisements
Advertisements

Question

निम्‍नलिखित परिच्छेद पढ़कर प्रयुक्‍त कारकों को अधोरेखांकित करके उनकी भेद सहित सूची बनाइए :  

    बरामदे में पहुँचते ही शामनाथ सहसा ठिठक गए। जो दृश्य उन्होंने देखा, उससे उनकी टाँगें लड़खड़ा गईं, बरामदे में ऐन कोठरी के बाहर माँ अपनी कुर्सी पर ज्‍यों-की-त्‍यों बैठी थीं। मगर दोनों पाँव कुर्सी की सीट पर रखे हुए और सिर दायें से बायें और बायें से दायें झूल रहा था। मुँह में से लगातार गहरे खर्राटों की आवाजें आ रही थीं। जब सिर कुछ देर के लिए टेढ़ा होकर एक तरफ को थम जाता, तो खर्राटे और भी गहरे हो उठते और फिर जब झटके से नींद टूटती तो सिर फिर दायें से बायें झूलने लगता। पल्‍ला सिर पर से खिसक आया था, और माँ के झरे हुए बाल, आधे गंजे सिर पर अस्‍त-व्यस्‍त बिखर रहे थे। देखते ही शामनाथ क्रुद्ध हाे उठे। जी चाहा कि माँ को धक्‍का देकर उठा दें और उन्हें कोठरी में धकेल दें, मगर ऐसा करना संभव न था, चीफ और बाकी मेहमान पास खड़े थे।

    माँ को देखते ही देशी अफसरों की कुछ स्‍त्रियाँ हँस दीं कि इतने में चीफ ने धीरे-से-कहा- ‘अरे ! पूअर डियर !’

कारक    भेद कारक भेद
______ ______ ______ ______
______ ______ ______ ______
______ ______ ______ ______
______ ______ ______ ______
______ ______ ______ ______
______ ______ ______ ______
Chart
Advertisements

Solution

कारक    भेद कारक भेद
बरामदे में अधिकरण कारक झटके से अपदान कारक
शामनाथ कर्ताकारक सिर पर अधिकरण कारक
उन्होंने कर्ताकारक माँ के संबंध कारक
उनकी टाँगें संबंध कारक माँ को कर्म कारक
कोठरी के संबंध कारक अफसरों की संबंध कारक
कुर्सी पर अधिकरण कारक चीफ ने कर्ता कारक
कुर्सी की संबंध कारक धीरे-से करण कारक
सीट पर अधिकरण कारक    
दायें से अपादान कारक    
मुँह में से अपादान कारक    
खर्राटों की संबंध कारक    
देर के लिए संप्रदान कारक    
shaalaa.com
कारक-कारक चिह्न
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2.06: मानस का हंस - भाषा बिंदु [Page 89]

APPEARS IN

Balbharati Hindi Kumarbharati Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 2.06 मानस का हंस
भाषा बिंदु | Q (१) | Page 89

RELATED QUESTIONS

उदाहरण के अनुसार निम्नलिखित वाक्यों में कारक चिह्नों को पहचानकर रेखांकित कीजिए और उनके नाम रिक्त स्थानों में लिखिए-
जैसे-

माँ ने भोजन परोसा। कर्ता
मैं किसी के लिए मुसीबत नहीं हूँ। _____________
मैंने एक घर वाले को बेघर कर दिया। _____________
कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ो रहे थे। _____________
दरिया पर जाओ, तो उसे सलाम किया करो। _____________

कोष्‍ठक में दिए गए प्रत्‍येक/कारक चिन्ह से अलग-अलग वाक्‍य बनाइए और उनके कारक लिखिए :

[ ने, को, से, का, की, के, में, पर, हे, अरे, के लिए ]


निम्‍नलिखित वाक्य के रिक्‍त स्‍थानों की पूर्ति उचित कारक चिन्ह से कीजिए तथा संबंधित कारक और कारक चिन्ह तालिका में वाक्‍य के सामने लिखिए :

हमारे शहर ______ एक कवि हैं।


निम्‍नलिखित वाक्य के रिक्‍त स्‍थानों की पूर्ति उचित कारक चिन्ह से कीजिए तथा संबंधित कारक और कारक चिन्ह तालिका में वाक्‍य के सामने लिखिए :

कितने दिनों ______ छुट्‌टियाँ हैं?


निम्‍नलिखित वाक्‍य में कोष्‍ठक में से उचित कारक का प्रयोग करके वाक्‍य फिर से लिखिए :

बच्चों के नाम पर बूढ़े ______ एक बार नजर उठाकर जरूर देखा।


निम्‍नलिखित वाक्‍य में कोष्‍ठक में से उचित कारक का प्रयोग करके वाक्‍य फिर से लिखिए :

______ भई ! शास्‍त्री नगर में हूँ।


निम्नलिखित वाक्य में प्रयुक्त कारक चिह्न पहचानकर उसका भेद लिखिए:

करामत अली ने हौका भरते हुए कहा।


वाक्य में प्रयुक्त कारक पहचानकर उसका भेद लिखिए:

चाची अपने कमरे से निकल रही थी।

कारक चिह्न - ______

भेद - ______


निम्नलिखित वाक्य में प्रयुक्त कारक पहचानकर उसका भेद लिखिए।

समय आने पर गहने फिर बन जाएँगे।


निम्नलिखित वाक्य में प्रयुक्त कारक पहचानकर उसका भेद लिखिए-

आवाज ने मेरा ध्यान बँटाया।

कारक चिह्न कारक भेद
______ ______

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×