English

निम्‍नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर कॉपी में उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए : अर्थ वाक्‍य १. भौचक्‍का रह जाना ______ ______ २. पत्‍थर की लकीर होना ______ - Hindi [हिंदी]

Advertisements
Advertisements

Question

निम्‍नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर कॉपी में उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए: 

  अर्थ वाक्‍य
१. भौचक्‍का रह जाना ______ ______
२. पत्‍थर की लकीर होना ______ ______
३. अभिभूत होना ______ ______
४. मुँह खिलना ______ ______
५. टाँग अड़ाना ______ ______
६. आँख मिलाकर खड़े रहना ______ ______
७. उड़न छू होना ______ ______
८. सिहर उठना ______ ______
९. चक्‍कर काटना ______ ______
१०. चुप्पी में बँध जाना ______ ______
Complete the Table
Advertisements

Solution

  अर्थ वाक्‍य
१. भौचक्‍का रह जाना आश्चर्यचकित होना | ताजमहल का सौंदर्य देखकर विदेशी भौचक्के रह जाते हैं |
२. पत्‍थर की लकीर होना बिलकुल पक्का | वह झूट नहीं बोलता | उसने जो कुछ कहा उसे पत्थर की लकीर समझो |
३. अभिभूत होना प्रभावित होना | कोलकाता का बोटेनिकल गार्डन देखकर मैं अभिभूत हो गया |
४. मुँह खिलना प्रसन्न होना | बेटे की तरक्की की बात सुनकर माता-पिता का मुँह खिल उठा |
५. टाँग अड़ाना रूकावट डालना | दूसरों के मामलों में टाँग अड़ाना अच्छी बात नहीं होती |
६. आँख मिलाकर खड़े रहना भयभीत न होना | यदि आप अपराधी नहीं हैं, तो पुलिस के सामने आँख मिलाकर खड़े रहना चाहिए |
७. उड़न छू होना भाग जाना | चोरों ने चोरी की, माल लिया और उड़न छू हो गए |
८. सिहर उठना काँप उठना | शहर में आतंकियों के हमले की बात सुनकर पासवाले सिहर उठे |
९. चक्‍कर काटना बार-बार जाना | चोर चोरी करने के लिए अमीर घरों के चक्कर लगाते हैं |
१०. चुप्पी में बँध जाना न बोल पाना | आतंकियों के हाथ में गन देखकर तीर्थयात्री चुप्पी में बँध गए |
shaalaa.com
मुहावरे और कहावतें
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2.03: जानता हूँ मैं - भाषा बिंदु [Page 74]

APPEARS IN

Balbharati Hindi Kumarbharati [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 2.03 जानता हूँ मैं
भाषा बिंदु | Q (२) | Page 74

RELATED QUESTIONS

निम्‍नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उसका अर्थपूर्ण वाक्‍य में प्रयोग कीजिए:

जेब ढीली होना


निम्‍न वाक्‍य में अधोरेखांकित शब्‍द समूह के लिए दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयनकर वाक्‍य फिर से लिखिए : 

रात में अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया तो माँ बहुत घबरा गई

वाक्‍य = ______  


इन मुहावरों पर ध्यान दीजिए-
मटियामेट होना


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:

मौत के मुँह में चले जाना


अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए।

गीता के गाने की सभी श्रोताओं ने प्रशंसा की।


अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:

समीर ने मुझे देखते ही गले लगा लिया


रेखांकित अंश के लिए कौन-सा मुहावरा प्रयुक्त करना उचित रहेगा?

'तू मित्र है या शत्रु? जहाँ भी जाता हूँ, वहीं मेरे सामने बाधा उत्पन्न कर देता है।'


'घर के बाहर साँप को देखकर मेरे ______ गए।' रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए।


'गिरह बाँधना' मुहावरे का अर्थ हैः


'चक्कर खाना' मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है -


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×