English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

नेताजी विद्यालय, औरंगाबाद में मनाए गए, ‘स्वच्छता अभियान’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए। (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)

Advertisements
Advertisements

Question

नेताजी विद्यालय, औरंगाबाद में मनाए गए, ‘स्वच्छता अभियान’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)

Writing Skills
Advertisements

Solution

‘स्वच्छता अभियान’

कल 5 मार्च, 2022 को होली के अवसर पर नेताजी विद्यालय औरंगाबाद द्वारा ‘स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय का परिसर और सभी कक्षाओं के कमरों की सफाई की। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र और विद्यालय के प्रांगण की साफ-सफाई भी की गई। कक्षाओं में रंग और सजावट ने मेहमानों को घर जैसा महसूस कराया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य को बुलाया गया था। नेताजी विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री हर्षद देसाई ने अतिथि और अध्यक्ष का स्वागत किया और उनका परिचय कराया। अतिथि महोदय ने सभी छात्रों और उपस्थित सभी लोगों को परिसर और देश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अध्यक्ष एन. वी. पटवर्धनजी ने होली के अवसर पर स्वच्छता के साथ मन की गंदगी अर्थात्‌ मन में उत्पन्न होने वाली घृणा, एक-दूसरे के प्रति द्वेष को निकालकर भाईचारें के साथ रहने का अमूल्य संदेश छात्रों और उपस्थित लोगों को दिया।

विद्यालय के मुख्याध्यापकजी ने अतिथि महोदय, अध्यक्ष महोदय और उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। अंत में राष्ट्रगीत द्वारा इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

shaalaa.com
वृत्तांत लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2021-2022 (March) Set 1

APPEARS IN

RELATED QUESTIONS

अपनी पाठशाला में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपनी पाठशाला में मनाए गए 'हिंदी दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


निम्‍न मुद्दों के आधार पर अपने विद्‌यालय में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस’ समारोह का वृत्‍तांत लिखिए : 


विवेकानंद विद्यालय, सोलापुर में संपन्न ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का रोचक वृत्तांत लेखन 6० से 8० शब्दों में लिखिए। 

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


आदर्श प्रशाला, अमरावती में संपन्न ‘वाचन प्रेरणा दिन’ समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए।

(वृत्तांत में स्थान, समय, घटना का उल्लेख आवश्यक है।)


वृत्तांत-लेखन :

आदर्श विद्यालय, नागपुर में मनाए गए 'वाचन प्रेरणा दिवस' समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए। (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


बाल भारती विद्यालय, मुंबई में मनाए गए ‘स्त्री शिक्षा’ दिवस समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए-

(वृत्तांत में स्थल, काल, दिनांक, घटना का होना अनिवार्य है)


डॉन बास्को हाईस्कूल, माटुंगा में आयोजित किए गए ‘बास्केटबॉल’ टूर्नामेंट का 60 शब्दों से लेकर 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)


युनियन हायस्कूल मुंबई में मनाए गए ‘वृक्षारोपण समारोह’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)


नेहरू हिंदी विद्यालय, पुणे में मनाए गए ‘बाल दिवस’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए ‘‘वाचन प्रेणा दिवस’’ कार्यक्रम का वृत्तांत लिखिए।


अपने विद्यालय में मनाए गए 'राजभाषा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'वसुंधरा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'क्रीड़ा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


गुरुकृपा विद्यालय, वीड में मनाए गए ‘स्वतंत्रता दिन’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×