English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

आदर्श प्रशाला, अमरावती में संपन्न ‘वाचन प्रेरणा दिन’ समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए। (वृत्तांत में स्थान, समय, घटना का उल्लेख आवश्यक है।)

Advertisements
Advertisements

Question

आदर्श प्रशाला, अमरावती में संपन्न ‘वाचन प्रेरणा दिन’ समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए।

(वृत्तांत में स्थान, समय, घटना का उल्लेख आवश्यक है।)

Writing Skills
Advertisements

Solution

वाचन प्रेरणा दिन

अमरावती आदर्श प्रशाला में दिनांक 15 अक्टूबर, 2021 को हमारे पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह मनाया गया। 15 अक्टूबर को कलाम साहब का जन्म हुआ था, इसलिए उसी दिन ‘वाचन प्रेरणा दिन’ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकप्रिय आयुक्त श्री. संकेत निपाणे ने की। प्रशाला के निरीक्षक श्री. यशराज देशपांडे ने अध्यक्ष महोदय का संक्षिप्त परिचय दिया।

प्रशाला के प्रधानाचार्य के अनुरोध पर अध्यक्ष महोदय ने डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की तस्वीर को पुष्पमाला पहनाकर वंदन किया। अध्यक्ष महोदय ने अपने भाषण में ‘वाचन’ का महत्त्व बताते हुए वाचन की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि कलाम साहब पढ़ने के काफी शौकीन थे। इसलिए महाराष्ट्र के हर कोने में स्कूलों एवं कॉलेजों में ‘वाचन प्रेरणा दिन’ खास तरीके से मनाया जाता हैं। प्रधानाचार्यजी और अध्यापकों ने भी भाषण दिए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी ‘वाचन प्रेरणा’ का महत्त्व बताने वाली छोटी ‘नाटिका’ पेश की। प्रशाला के उप-प्राचार्य ने अध्यक्ष महोदय के प्रति और आमंत्रित मेहमानों के प्रति आभार प्रकट किया। इस प्रकार उल्लासपूर्ण वातावरण में राष्ट्रगीत के साथ ‘वाचन प्रेरणा दिन’ का समारोह संपन्न हुआ।

shaalaa.com
वृत्तांत लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2018-2019 (March) Set 1

APPEARS IN

RELATED QUESTIONS

निम्‍नलिखित मुद्दों के आधार पर किसी समारोह का वृत्‍तांत लेखन कीजिए :

  • स्‍थान
  • तिथि और समय
  • प्रमुख अतिथि
  • समारोह
  • अतिथि संदेश
  • समापन

अपनी पाठशाला में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपनी पाठशाला में मनाए गए 'हिंदी दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


निम्‍न मुद्दों के आधार पर अपने विद्‌यालय में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस’ समारोह का वृत्‍तांत लिखिए : 


नीचे दिए विषय पर वृत्तांत लेखन कीजिए :

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना आवश्यक है)


विवेकानंद विद्यालय, सोलापुर में संपन्न ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का रोचक वृत्तांत लेखन 6० से 8० शब्दों में लिखिए। 

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


नेताजी विद्यालय, औरंगाबाद में मनाए गए, ‘स्वच्छता अभियान’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


वृत्तांत लेखन:

समता विद्यालय, फुले नगर में मनाए गए 'बालिका दिवस' समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)


वृत्तांत लेखन -

केन्द्रीय विद्यालय, भांडुप में मनाए गए 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर लगभग 70 - 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए-

(वृतांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)


बाल भारती विद्यालय, मुंबई में मनाए गए ‘स्त्री शिक्षा’ दिवस समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए-

(वृत्तांत में स्थल, काल, दिनांक, घटना का होना अनिवार्य है)


युनियन हायस्कूल मुंबई में मनाए गए ‘वृक्षारोपण समारोह’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)


नेहरू हिंदी विद्यालय, पुणे में मनाए गए ‘बाल दिवस’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए ‘‘वाचन प्रेणा दिवस’’ कार्यक्रम का वृत्तांत लिखिए।


अपने विद्यालय में मनाए गए 'विज्ञान दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'राजभाषा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'वसुंधरा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'क्रीड़ा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


‘अपने क्षेत्र की पर्यावरण संबंधी समस्याओं और उनके समाधान हेतु संभावित उपायों’ पर एक वृत्‍तांत तैयार कीजिए।


गुरुकृपा विद्यालय, वीड में मनाए गए ‘स्वतंत्रता दिन’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×