English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

‘मानवता ही सच्चा धर्म है’ पर अपने विचार लिखिए।

Advertisements
Advertisements

Question

‘मानवता ही सच्चा धर्म है’ पर अपने विचार लिखिए।

Very Long Answer
Advertisements

Solution

मानवता शब्द का सरल शब्दों में मतलब है - मनुष्यता मानवता मनुष्य का धर्म होता है। आज मानवीय मूल्यों का पतन हो रहा है। इंसान स्वार्थ की पट्टी के कारण अंधा होता जा रहा है। इंसान को स्वार्थ, लोभ, मोह आदि से परहेज करना चाहिए। प्रत्येक मनुष्य की सहायता करनी चाहिए। मानवता के बदले हम सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। मानवता से भरा जीवन जीने से व्यक्ति के अंदर सहज रूप से शक्ति और स्फूर्ति आ जाती है।

एक-दूसरे की मदद करने से हम एक-दूसरे की पीड़ा, व्यथा, वेदना को दूर कर सकते हैं। इससे बढ़कर कोई अन्य धर्म नहीं हो सकता। जीवन में जो महापुरुष हुए हैं, उन्होंने अपने जीवन में मानवता के धर्म को ही अपनाया था। महाकवि गुप्त जी ने ठीक ही लिखा है - “वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे।” मानवता का धर्म मानव जाति को एक-दूसरे से प्रेम करना सिखाता है।

shaalaa.com
खोया हुआ आदमी
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1.2: खोया हुआ आदमी - स्‍वाध्याय [Page 7]

APPEARS IN

Balbharati Hindi Composite Lokvani [English] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 1.2 खोया हुआ आदमी
स्‍वाध्याय | Q १. | Page 7

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

धीरे-धीरे गाँववाले को खोए हुए आदमी के कई गुर्णो के बारे में पता 'वलने लगा। वह पशु-पश्षियों से बातें करता प्रतीतहोता। लगता था जैसे वह पशु-पक्षियों की भाषा जानता हो। यह आँधी, तूफान, चक्रवात आने, ओले पड़ने या टिड्डियों केहमले के बारे में गाँववालों को पहले ही आगाह कर देता । उसकी भविष्यवाणी के कारण गाँववाले मुसीबतों से बच जाते। जब'एक बार गाँव में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई तो खोए हुए आदमी ने आकाश की ओर देखकर न जाने किस भाषा में किसदेवता से प्रार्थना की । कुछ ही समय बाद गाँव में मूसलाधार बारिश होने लगी। सूखी-प्यासी मिट्टी तृप्त हो गई। बच्चे-बड़े सभी इस झमाझम बारिश में भीगने का भरपूर आनंद लेने लगे। उस दिन से खोया हुआ आदमी गाँव में सबका चहेता हो गया।

(1) आकृति पूर्ण कीजिए:  (2)

खोए हुए आदमी के गुण
(i) ______ (ii) ______

(2) (i) गद्यांश में आए शब्द-युग्म दूँढकर लिखिए:  (1)

  1.  ______
  2. ______

(ii) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में आए हुए पर्यायवाची शब्द लिखिए:  (1)

  1. वर्षा - ______
  2. देहात - ______

(3) 'वाणी की मधुरता' विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए: (2)


निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं अनुसार कृतियाँ कीजिए-

धीरे-धीरे गाँववालों को खोए हुए आदमी के कई गुर्णों के बारे में पता चलने लगा। वह पशु- पक्षियों से बातें करता प्रतीत होता। लगता था जैसे वह पशु-पक्षियों की भाषा जानता हो। वह आँधी, तूफान, चक्रवात आने, ओले पड़ने या टिड्डियों के हमले के बारे में गाँववालों को पहले ही आगाह कर देता। उसकी भविष्यवाणी के कारण गाँव वाले मुसीबतों से बच जाते। जब एक बार गाँव में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई तो खोए हुए आदमी ने आकाश की ओर देखकर न जाने किस भाषा में देवता से प्रार्थना की। कुछ ही समय बाद गाँव में मूसलाधार बारिश होने लगी। सूखी - प्यासी मिट्टी तृप्त हो गई। बच्चे-बड़े सभी इस झमाझम बारिश में भीगने का भरपूर आनन्द लेने लगे। उस दिन से खोया हुआ आदमी गाँव में सबका चहेता हों गया।

(1) संजाल पूर्ण कीजिए-  (2)

(2) (i) गद्यांश में प्रयुक्त शब्द युग्म की जोड़ी लिखिए-  (1)

  1. ______
  2. ______

(ii) गद्यांश में प्रयुक्त विलोम शब्द की जोड़ी ढूँढ़कर लिखिए-  `square xx square`  (1)

(3) बारिश में भीगने का अनुभव 25 से 30 शब्दों में लिखिए।  (2)


‘प्रतिभा जन्मजात होती है परंतु उसके पल्लवन हेतु उचित वातावरण की आवश्यकता होती है’ विषय पर भाषण का नमूना तैयार कीजिए।


‘सरकारी ग्राम विकास योजना’ की जानकारी पढ़िए तथा इसके मुख्य मुद्दे बताइए।


कृति पूर्ण कीजिए:

खोए हुए आदमी के गीत से प्रभावित होने वाले:


उत्‍तर लिखिए:


ऐसा प्रश्न तैयार कीजिए जिसका उत्‍तर निम्‍नलिखित शब्‍द हों:

भविष्‍यवाणी


ऐसा प्रश्न तैयार कीजिए जिसका उत्‍तर निम्‍नलिखित शब्‍द हों:

झमाझम बारिश


ऐसा प्रश्न तैयार कीजिए जिसका उत्‍तर निम्‍नलिखित शब्‍द हों:

खुशहाली


ऐसा प्रश्न तैयार कीजिए जिसका उत्‍तर निम्‍नलिखित शब्‍द हों:

गंधक


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×