Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं अनुसार कृतियाँ कीजिए-
| धीरे-धीरे गाँववालों को खोए हुए आदमी के कई गुर्णों के बारे में पता चलने लगा। वह पशु- पक्षियों से बातें करता प्रतीत होता। लगता था जैसे वह पशु-पक्षियों की भाषा जानता हो। वह आँधी, तूफान, चक्रवात आने, ओले पड़ने या टिड्डियों के हमले के बारे में गाँववालों को पहले ही आगाह कर देता। उसकी भविष्यवाणी के कारण गाँव वाले मुसीबतों से बच जाते। जब एक बार गाँव में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई तो खोए हुए आदमी ने आकाश की ओर देखकर न जाने किस भाषा में देवता से प्रार्थना की। कुछ ही समय बाद गाँव में मूसलाधार बारिश होने लगी। सूखी - प्यासी मिट्टी तृप्त हो गई। बच्चे-बड़े सभी इस झमाझम बारिश में भीगने का भरपूर आनन्द लेने लगे। उस दिन से खोया हुआ आदमी गाँव में सबका चहेता हों गया। |
(1) संजाल पूर्ण कीजिए- (2)

(2) (i) गद्यांश में प्रयुक्त शब्द युग्म की जोड़ी लिखिए- (1)
- ______
- ______
(ii) गद्यांश में प्रयुक्त विलोम शब्द की जोड़ी ढूँढ़कर लिखिए- `square xx square` (1)
(3) बारिश में भीगने का अनुभव 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)
Answer in Brief
Chart
One Word/Term Answer
Advertisements
Solution
(1)

(2) (i)
- धीरे-धीरे
- पशु-पक्षियों
(ii) बच्चे × बड़े
(3) मानसून का मौसम सभी मौसमों में सबसे अच्छा माना जाता है। बरसात के दिन पूरा वातावरण आनंद से भर जाता है। पृथ्वी फूल खिलने और मानसून मनाने के साथ समृद्ध हरी भूमि में बदल जाती है। बारिश में भीगने पर बारिश की ठंडी फुहारें हमें तरोताजा महसूस कराती हैं।
shaalaa.com
खोया हुआ आदमी
Is there an error in this question or solution?
