Advertisements
Advertisements
Question
मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना क्यों कहा गया।
Advertisements
Solution
मानव जीनोम परियोजना एक अत्यंत विस्तृत स्तर की योजना है जिसके अंतर्गत मनुष्य के जीनोम में उपस्थित समस्त जीनों की पहचान की जाती है। मानव जीनोम में 3 × 109 क्षार युग्म हैं तथा प्रति क्षार पहचानने के लिए तीन अमेरिकन डॉलर का खर्च आता है। इस प्रकार संपूर्ण योजना पर लगभग 9 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा। ज्ञात अनुक्रमों के संग्रह के लिए लगभग 3300 पुस्तकों की आवश्यकता होगी, जिनमें से प्रत्येक में 1000 पृष्ठ और 10000 शब्द होंगे। हमारा अनुमान है कि इस परियोजना को पूरा होने में 13 वर्ष लगेंगे।
अनेक देशों के हजारों वैज्ञानिक एक साथ इस पर कार्य करते हैं तो इसकी प्रथम प्रक्रिया पूर्ण होने में 10 वर्ष का समय लगता है। इतने स्तर के आँकड़ों के संग्रह, समापन व विश्लेषण के लिए उच्च कोटि के सांख्यिकीय साधनों की आवश्यकता होगी। अतः अपने इस विस्तृत स्तर के कारण यह योजना, महापरियोजना कहलाती है।
