English

क्या यह सत्य है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में मैग्नीशियम, Al2O3 को अपचयित कर सकता है और Al, MgO को? वे परिस्थितियाँ कौन-सी हैं? - Chemistry (रसायन विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Questions

क्या यह सत्य है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में मैग्नीशियम, Al2O3 को अपचयित कर सकता है और Al, MgO को? वे परिस्थितियाँ कौन-सी हैं?

उन परिस्थितियों का अनुमान लगाइए जिनमें Al, MgO को अपचयित कर सकता है।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

दोनों अभिक्रियाएँ इस प्रकार हैं –

\[\ce{4/3 Al + O2 -> 2/3Al2O3}\]; ΔfGΘ Al, Al2O3 ….......(i)

\[\ce{2Mg + O2 -> 2MgO}\]; ΔfGΘ Mg, MgO ….......(ii)

एलिंघम आरेख द्वारा स्पष्टीकरण – कुछ ऑक्साइडों के विरचन में AG° तथा T के एलिंघम आरेख निम्नवत् हैं –


कुछ ऑक्साइडों विरचन में गब्ज ऊर्जा ΔGΘ तथा T के मध्य वक्र (आरेखीय एलिंघम आलेख)

उपर्युक्त आरेख से स्पष्ट है कि 1665 K से नीचे तापमान पर Al2O3 का ΔfGΘ मान MgO की तुलना में कम ऋणात्मक है। अतः जब समीकरण

  • को समीकरण
  • में से घटाया जाता है तो संयुक्त रेडॉक्स अभिक्रियाओं अर्थात् समीकरण
  • का ΔfGΘ ऋणात्मक होता है।

\[\ce{2Mg + 2/3 Al2O3 -> 2MgO + 2/3 Al}\]; ΔfGΘ = – ve .......…(iii)

इस प्रकार 1665 K से नीचे तापमान पर Mg, Al2O3 को Al में अपचयित कर सकता है। 1665 K से अधिक तापमान पर Al2O3 का ΔfGΘ मान MgO की तुलना में अधिक ऋणात्मक होता है। इसलिए जब समीकरण (ii) को समीकरण (i) में से घटाया जाता है तो संयुक्त रेडॉक्स अभिक्रिया अर्थात् समीकरण (iv) का ΔfGΘ ऋणात्मक होता है।

\[\ce{4/3Al + 2MgO -> 2/3Al2O3 + 2Mg}\]; ΔfGΘ = – Ve ….......(iv)

अत: 1665 K से अधिक तापमान पर Al, MgO को Mg में अपचयित कर सकता है।

shaalaa.com
सांद्रित अयस्कों से अशोधित धातुओं का निष्कर्षण
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

अभिक्रिया \[\ce{Cr2O3 + 2 Al -> Al2O3 + 2Cr}\] (ΔGΘ = – 421 kJ) के गिब्ज़ ऊर्जा मान से लगता है कि अभिक्रिया ऊष्मागतिकी के अनुसार संभव है, पर यह कक्ष ताप पर संपन्न क्यों नहीं होती?


673 K ताप पर C तथा CO में से कौन-सा अच्छा अपचायक है?


कॉपर के वैद्युतअपघटन शोधन में ऐनोड पंक में उपस्थित सामान्य तत्वों के नाम दीजिए। वे वहाँ कैसे उपस्थित होते हैं?


आयरन (लोहे) के निष्कर्षण के दौरान वात्या भट्टी के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली अभिक्रियाओं को लिखिए।


ज़िंक ब्लेंड से ज़िंक के निष्कर्षण में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं को लिखिए।


ढलवाँ लोहा कच्चे लोहे से किस प्रकार भिन्न होता है?


अयस्कों तथा खनिजों में अंतर स्पष्ट कीजिए।


Co का उपयोग करते हुए अपचयन द्वारा ज़िंक ऑक्साइड से ज़िंक का निष्कर्षण क्यों नहीं किया जाता?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×