English

ज़िंक ब्लेंड से ज़िंक के निष्कर्षण में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं को लिखिए। - Chemistry (रसायन विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

ज़िंक ब्लेंड से ज़िंक के निष्कर्षण में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं को लिखिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

ज़िंक ब्लेंड से ज़िंक के निष्कर्षण में होने वाली अभिक्रियाएँ निम्नलिखित हैं –

१. सांद्रण (Concentration) – अयस्क को पीसकर फेन प्लवन प्रक्रम द्वारा इसको सांद्रण किया जाता है।

२. भर्जन (Roasting) – सांद्रित अयस्क का लगभग 1200 K ताप पर वायु की अधिकता में भर्जन किया जाता है जिससे ज़िंक ऑक्साईड (ZnO) प्राप्त होता है।

\[\ce{\underset{{ज़िंक ब्लेंड}}{2ZnS} + 3O2 ->[\Delta] \underset{{ज़िंक ऑक्साईड}}{2ZnO + 2SO2 ^}}\]

३. अपचयन (Reduction) – प्राप्त ज़िंक ऑक्साइड को चूर्णित कोक के साथ मिलाकर एक फायर क्ले रिटॉर्ट में 1673 K तक गर्म किया जाता है, परिणामस्वरूप यह ज़िंक धातु में अपचयित हो जाता है।

\[\ce{ZnO + C ->[1673 K]Zn ↓ + CO ^}\]

1673 K पर जिंक धातु वाष्पीकृत होकर (क्वथनांक 1180 K) आसवित हो जाती है।

४. वैद्युतअपघटनी शोधन (Electrolytic refining) – अशुद्ध ज़िंक ऐनोड बनाता है तथा कैथोड शुद्ध ज़िंक की शीट से बना होता है। वैद्युतअपघटनी तनु H2SO4 से अम्लीकृत ZnSO4 विलयन होता है। विद्युत धारा प्रवाहित करने पर शुद्ध Zn कैथोड पर संगृहीत हो जाता है।

shaalaa.com
सांद्रित अयस्कों से अशोधित धातुओं का निष्कर्षण
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

अभिक्रिया \[\ce{Cr2O3 + 2 Al -> Al2O3 + 2Cr}\] (ΔGΘ = – 421 kJ) के गिब्ज़ ऊर्जा मान से लगता है कि अभिक्रिया ऊष्मागतिकी के अनुसार संभव है, पर यह कक्ष ताप पर संपन्न क्यों नहीं होती?


क्या यह सत्य है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में मैग्नीशियम, Al2O3 को अपचयित कर सकता है और Al, MgO को? वे परिस्थितियाँ कौन-सी हैं?


673 K ताप पर C तथा CO में से कौन-सा अच्छा अपचायक है?


कॉपर के वैद्युतअपघटन शोधन में ऐनोड पंक में उपस्थित सामान्य तत्वों के नाम दीजिए। वे वहाँ कैसे उपस्थित होते हैं?


आयरन (लोहे) के निष्कर्षण के दौरान वात्या भट्टी के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली अभिक्रियाओं को लिखिए।


ढलवाँ लोहा कच्चे लोहे से किस प्रकार भिन्न होता है?


अयस्कों तथा खनिजों में अंतर स्पष्ट कीजिए।


Co का उपयोग करते हुए अपचयन द्वारा ज़िंक ऑक्साइड से ज़िंक का निष्कर्षण क्यों नहीं किया जाता?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×