Advertisements
Advertisements
Question
किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?
M (मोलरता)
Advertisements
Solution
एक लीटर (1 क्यूबिक डेसीमीटर) विलयन में घुले हुए विलेय के मोलों की संख्या को उस विलयन कौ मोलरता (M) कहते हैं।
मोलरता = `"विलेय के मोल"/"विलयन का लीटर में आयतन"`
विलयन के प्रति लीटर में घुलने वाले विलेय के मोलों की संख्या को मोलरता के रूप में जाना जाता है। इसकी इकाई मोल प्रति लीटर (mol/L) होती है। इसे 'M' से प्रदर्शित करते हैं।
मोलरता ताप पर निर्भर करता है। ऐसा इसलिये होता है कि आयतन ताप पर निर्भर करता है जबकि द्रव्यमान नहीं। मोलरता आयतन से संबंधित है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
निम्नलिखित विलयन की मोलरता की गणना कीजिए –
30 g, \[\ce{Co(NO3)2 * 6H2O}\] 4.3 लीटर विलयन में घुला हुआ हो।
निम्नलिखित विलयन की मोलरता की गणना कीजिए –
30 mL 0.5 M \[\ce{H2SO4}\] को 500 mL तनु करने पर।
यूरिया (NH2CONH2) के 0.25 मोलर, 2.5 kg जलीय विलयन को बनने के लिए आवश्यक यूरिया के द्रव्यमान की गणना कीजिए।
20% (w/w) जलीय KI का घनत्व 1.202 g mL−1 हो तो KI विलयन की (क) मोललता (ख) मोलरता (ग) मोल-अंश की गणना कीजिए।
प्रयोगशाला कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला सांद्र नाइट्रिक अम्ल द्रव्यमान की दृष्टि से नाइट्रिक अम्ल का 68% जलीय विलयन है। यदि इस विलयन का घनत्व 1.504 g mL−1 हो तो अम्ल के इस नमूने की मोलरता क्या होगी?
222.6 g, एथिलीन ग्लाइकॉल, C2H4(OH)2 तथा 200 g जल को मिलाकर प्रतिहिम मिश्रण बनाया गया। विलयन की मोललता की गणना कीजिए। यदि विलयन का घनत्व 1.072 g mL−1 हो तो विलयन की मोलरता निकालिए।
यदि किसी झील के जल का घनत्व 1.25 g mL−1 है तथा उसमें 92 g Na+ आयन प्रति किलो जल में उपस्थित हैं, तो झील में Na+ आयन की मोललता ज्ञात कीजिए।
नैलॉर्फ़ीन (C19H21NO3) जो कि मॉर्फीन जैसी होती है, का उपयोग स्वापक उपभोक्ताओं द्वारा स्वापक छोड़ने से उत्पन्न लक्षणों को दूर करने में किया जाता है। सामान्यतया नैलॉर्फ़ीन की 1.5 mg खुराक दी जाती है। उपर्युक्त खुराक के लिए 1.5 × 10−3 m जलीय विलयन का कितना द्रव्यमान आवश्यक होगा?
किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?
w/w (द्रव्यमान प्रतिशत)
किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?
w/V (आयतन से भार प्रतिशत)
