English

“खीर पकाई जतन से, चरखा दिया चला। आया कुत्ता खा गया, तू बैठी ढोल बजा।” पाठ में अमीर खुसरो की यह प्रसिद्ध अनमेल्ली आई है। अनमेल्ली एक प्रकार की हास्य-व्यंग्यपूर्ण काव्य शैली है जिसमें

Advertisements
Advertisements

Question

“खीर पकाई जतन से, चरखा दिया चला।
आया कुत्ता खा गया, तू बैठी ढोल बजा।”

पाठ में अमीर खुसरो की यह प्रसिद्ध अनमेल्ली आई है। अनमेल्ली एक प्रकार की हास्य-व्यंग्यपूर्ण काव्य शैली है जिसमें असंगत वाक्यों एवं विपरीत स्थितियों को जोड़कर मनोरंजन किया जाता है। अमीर खुसरो आम लोगों के मन को बहलाने व हँसाने के उद्देश्य से ऐसे प्रयोग किया करते थे। आप उनके द्वारा रचित अन्य अनमेल्लियों, मुकरियों व पहेलियों को शिक्षक की सहायता से ढूँढ़कर संकलन कीजिए।

Activity
Advertisements

Solution

अमीर खुसरो की कुछ प्रसिद्ध पहेलियाँ और मुकरियाँ इस प्रकार हैं—

  1. एक थाल मोती से भरा,
    सबके सिर पर औंधा धरा।
    चारों ओर वह थाली फिरे,
    मोती उससे एक न गिरे।
    उत्तर: आकाश और तारे
  2. श्याम बरन और दाँत अनेक,
    लचकत जैसे नारी।
    दोनों हाथ से खुसरो खींचे,
    और कहे तू आ री।
    उत्तर: आरी
  3. एक नार ने अचरज किया,
    साँप मार पिंजरे में दिया।
    ज्यों-ज्यों साँप ताल को खाए,
    सूखे ताल साँप मर जाए।
    उत्तर: दीपक की बत्ती
  4. बीसों का सिर काट लिया,
    न मारा न खून किया।
    उत्तर: नाखून काटना
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: क्या लिखूँ? - अभ्यास [Page 42]

APPEARS IN

NCERT Hindi Ganga Class 9
Chapter 2 क्या लिखूँ?
अभ्यास | Q 1. | Page 42
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×