English

(क) तुमने बरसात पर पहले भी कभी कोई कविता या लोकगीत सुना होगा। उसे नीचे दी गई जगह में लिखो। (ख) इस कविता को पढ़ते समय तुम्हारे मन में कई चित्र आए होंगे।

Advertisements
Advertisements

Question

(क) तुमने बरसात पर पहले भी कभी कोई कविता या लोकगीत सुना होगा। उसे नीचे दी गई जगह में लिखो।

(ख) इस कविता को पढ़ते समय तुम्हारे मन में कई चित्र आए होंगे। उनके बारे में बताओ या उनका चित्र बनाओ।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

(क) वर्षा आई

वर्षा आई….. वर्षा आई……।
रिमझिम-रिमझिम वर्षा आई।

घने-काले बादल आए,
उमड़-घुमड़ कर नभ पर छाए।

मोर नाचने लगे मस्त हो
मेंढक ने भी गीत सुनाए।

नभ बिजली लगी चमकने,
सोंधी धरती लगी महकने।

रंग-बिरंगी नाव चल पड़ी
चंचल-सी लहरों पर बहने।

धारती पर भी हरियाली छाई
रिमझिम-रिमझिम वर्षा आई।

(ख) इस कविता को पढ़ते समय हमारे मन में कागज़ की नाव, बरसात के दिन तथा बचपन में खेलकूद के चित्र आते हैं।

shaalaa.com
नाव बनाओ नाव बनाओ
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: नाव बनाओ नाव बनाओ - नाव बनाओ नाव बनाओ [Page 47]

APPEARS IN

NCERT Hindi - Rimjhim Class 4
Chapter 6 नाव बनाओ नाव बनाओ
नाव बनाओ नाव बनाओ | Q 1. | Page 47

RELATED QUESTIONS

क्या कहते? मेरे क्या बस का?

भैया ने क्या बहाना किया? क्यों?


बूंदों-लहरों लड़ती-बढ़ती

कौन बूंदों और लहरों से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है?


गुल्लक भारी, अपनी खोलो।

किसकी गुल्लक भारी है? किसकी गुल्लक हल्की है?


एक बार फिर से कविता पढ़ो। इस कविता में एक नाव के बनने और पानी में सफ़र करने की कहानी छिपी है। मान लो तुम ही वह नाव हो। अब अपनी कहानी सबको सुनाओ।

शुरुआत हम कर देते हैं।

मैं एक नाव हूँ। मैं कागज़ से बनी हूँ। मुझे एक लड़के ने बनाया। उसका नाम तो मुझे नहीं पता पर ________________________

_________________________________________


पानी सचमुच खूब पड़ेगा।

सचमुच का इस्तेमाल करते हुए तुम भी दो वाक्य बनाओ।

(क) ____________

(ख) ____________


घिर-घर कर बादल छाया है,
सात समुंदर भर लाया है।

पता करो, सात समुद्र कौन-कौन से होंगे जिनसे बादल पानी भरकर लाया है।


क्या सचमुच बारिश के बादल समुद्र से पानी लाते हैं? वे इतना सारा पानी कैसे लाते होंगे? आपस में बातचीत करके पता करो।

(तुम इस काम में बड़ों की या किताबों की मदद भी ले सकती हो।)


तुम कागज़ से कितनी तरह की नाव बना सकते हो? बनाकर कक्षा में दिखाओ। उनमें से किसी एक के बारे में लिखकर बताओ कि तुमने वह कैसे बनाई।


बरसात के दिनों में अक्सर घरों के दरवाज़े और खिड़कियों से पानी की बौछार आ जाती है। कभी-कभी छत से पानी टपकता है, सीलन भी आ जाती है। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए तुम्हारे घर में क्या-क्या किया जाता है?


बारिश के मौसम में गलियों और सड़कों पर भी पानी भर जाता है। तुम्हारे मोहल्ले और घर के आस-पास बारिश आने पर क्या-क्या होता है? बताओ।


आना लाना
 छाना भरना
लहराना खोलना
चलाना छोड़ना

तुमने जो क्रियाएँ छाँटी हैं, वर्णमाला के हिसाब से उनके आगे 1, 2, 3 आदि लिखकर उन्हें क्रम में लगाओ।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×