English

"जो लोग चौकसी से हटते, वे अपने कपड़े बदलते, खाना खाते, पढ़ते, रेडियो सुनते और अपनी ड्यूटी के अन्य कार्य जैसे रेडियो की जाँच, इंजन की जाँच तथा व्यंजन सूची के अनुसार भोजन बनाने के लिए राशन देने का काम - Hindi (हिंदी)

Advertisements
Advertisements

Question

"जो लोग चौकसी से हटते, वे अपने कपड़े बदलते, खाना खाते, पढ़ते, रेडियो सुनते और अपनी ड्यूटी के अन्य कार्य जैसे रेडियो की जाँच, इंजन की जाँच तथा व्यंजन सूची के अनुसार भोजन बनाने के लिए राशन देने का काम निबटाते।"

इस वाक्य को कई छोटे-छोटे वाक्यों के रूप में भी लिखा जा सकता है जैसे–

जो लोग चौकसी से हटते, वे अपने कपड़े बदलते। वे खाना खाते, पढ़ते और रेडियो सुनते। वे अपनी ड्यूटी के अन्य कार्य करते जैसे रेडियो की जाँच और इंजन की जाँच। वे व्यंजन सूची के अनुसार भोजन बनाने के लिए राशन देने का काम निबटाते।

तुम इसी प्रकार नीचे लिखे वाक्य को छोट-छोटे वाक्यों में बदलो– 

प्रथम भारतीय नौका अभियान दल विश्व की परिक्रमा करके 54,000 किलोमीटर की दूरी मापकर 470 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद 10 जनवरी, 1987 को 6.00 बजे मुंबई बंदरगाह पहुँचा।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

प्रथम भारतीय नौका अभियान दल विश्व की परिक्रमा के लिए गया। उसने 54,000 किलोमीटर की दूरी की परिक्रमा की। ये परिक्रमा 470 दिन में हुई। ये एक ऐतिहासिक यात्रा थी। यात्रा पूरी करके ये 10 जनवरी, 1987 को मुम्बई पहुँचा। इस समय घड़ी के अनुसार 6 बजे थे।

shaalaa.com
गद्य (Prose) (Class 8)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: सागर यात्रा - अभ्यास [Page 43]

APPEARS IN

NCERT Hindi - Durva Part 3 Class 8
Chapter 6 सागर यात्रा
अभ्यास | Q 12. | Page 43

RELATED QUESTIONS

नीचे माँ द्वारा कही गई कुछ बातें लिखी हुई हैं। उन्हें पढ़ो।

"अब तो ये नहीं उड़ेंगी। पहले इन्हें उड़ा देते, तो उड़ जातीं।"

"एक दरवाज़ा खुला छोड़ो, बाकी दरवाज़े बंद कर दो। तभी ये निकलेंगी।"

"देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो। अब तो इन्होंने अंडे भी दे दिए होंगे। अब ये यहाँ से नहीं जाएँगी।"

अब बताओ कि–

(क) क्या माँ सचमुच चिड़ियों को घर से निकालना चाहती थीं?

(ख) माँ बार-बार क्यों कह रही थीं कि ये चिड़ियाँ नहीं जाएँगी?


दूना नदी यूरोप के कई देशों में बहती है। भारत में भी अनेक ऐसी नदियाँ हैं जो कई राज्यों के बीच बहती हैं। ऐसी कुछ नदियों के नाम लिखो। यह भी पता करो कि वे कौन-कौन से राज्यों में से होकर बहती हैं।

नदी का नाम राज्यों के नाम
______________ ______________
______________ ______________
______________ ______________

यह मालवा (मध्यप्रदेश) की एक लोककथा है। तुम्हारे प्रांत की भाषा/बोली में भी कुछ लोककथाएँ होंगी जिसे लोग सुनते-सुनाते होंगे। उनमें से तुम अपनी पसंद की किसी लोक कथा को अपनी कॉपी में लिखो और अपने मित्रों को सुनाओ।


गुड़ियों का संग्रह करने में केशव शंकर पिल्लै को कौन-कौन सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?


नीचे लिखे वाक्य में मुहावरे का प्रयोग किया गया है। इस मुहावरे का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।

भारतीय सैनिकों का बाल बाँका न होने पाए।


आदिवासियों के साथ मन-मर्जी नहीं की जा सकती। उसके पास कई मन गेहूँ था।

ऊपर के पहले वाक्य में 'मन' का मतलब है –दिल, हृदय।

दूसरे वाक्य में 'मन' नाप-तौल का एक शब्द है। इस तरह मन के दो अर्थ हैं। ऐसे शब्दों को अनेकार्थक शब्द कहते हैं। नीचे दिए गए शब्दों को पढ़ो और वाक्य बनाओ।

सोना

सो जाना (नींद)
स्वर्ण, एक धातु

उत्तर

एक दिशा
जवाब

हार

पराजय, हार जाना
माला


इस भेंटवार्ता की शुरुआत में ही मारिया ने क्षमायाचना क्यों की?


नीचे दिए गए वाक्य को सही शब्दों से पूरा करो।

रमा ने कमरे में फूल ______ दिए।


नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है, उसकी सूची बनाओ।

(क)

हॉकी

______ ______ ______ ______

(ख)

क्रिकेट

______ ______ ______ ______

(ग)

लॉन टेनिस

______ ______ ______ ______

(घ)

तैराकी

______ ______ ______ ______

(ङ)

तीरंदाज़ी

______ ______ ______ ______

(च)

कबड्डी

______ ______ ______ ______


 नरेंद्र के सारे पैसे क्यों खत्म हो गए?


'व्यापारिक' शब्द व्यापार के साथ 'इक' प्रत्यय के योग से बना है।
इक प्रत्यय के योग से बनने वाले शब्दों को अपनी पाठ्यपुस्तक से खोजकर लिखिए।


आपने इस लेख में एक बस की यात्रा के बारे में पढ़ाइससे पहले भी आप एक बस यात्रा के बारे में पढ़ चुके हैंयदि दोनों बस-यात्राओं के लेखक आपस में मिलते तो एक-दूसरे को कौन-कौन सी बातें बताते? अपनी कल्पना से उनकी बातचीत लिखिए


लेखक ने लेख का शीर्षक ‘क्या निराश हुआ जाए’ क्यों रखा होगा? क्या आप इससे भी बेहतर शीर्षक सुझा सकते हैं?


बच्चों के ऊधम मचाने के कारण घर की क्या दुर्दशा हुई ?


कहानी में एक समृद्ध परिवार के ऊधमी बच्चों का चित्रण है। आपके अनुमान से उनकी आदत क्यों बिगड़ी होगी? उन्हें ठीक ढंग से रहने के लिए आप क्या-क्या सुझाव देना चाहेंगे?


विट्ठल का चयन आलम आरा फिल्म के नायक के रूप हुआ लेकिन उन्हें हटाया क्यों गया? विट्ठल ने पुन: नायक होने के लिए क्या किया? विचार प्रकट कीजिए।


“लाला ने लोटा ले लिया, बोले कुछ नहीं, अपनी पत्नी का अदब मानते थे।” लाला झाऊलाल को बेढंगा लोटा बिलकुल पसंद नहीं थाफिर भी उन्होंने चुपचाप लोटा ले लियाआपके विचार से वे चुप क्यों रहे? अपने विचार लिखिए


नीचे दिए गए वाक्य के अंत में उचित विराम चिह्न लगाओ।

तुम नाटक में कौन-सा पार्ट कर रहे हो


"एक सदस्य माँ की भूमिका निभाता"

नौका पर 'माँ' की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति कौन-कौन से काम करता था?


"एक सदस्य माँ की भूमिका निभाता"

क्या तुमने कभी किसी के लिए 'माँ की भूमिका' निभाई है? यदि हाँ, तो बताओ

(क) तब तुमने कौन-कौन से काम किए थे?

(ख) वे काम क्यों और किसलिए किए थे?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×