Advertisements
Advertisements
Question
जब आप अपनी सारी शक्ति लगाकर एक बड़ी चट्टान को धकेलना चाहते हैं और इसे हिलाने में असफल हो जाते हैं तो क्या इस अवस्था में ऊर्जा का स्थानांतरण होता है? आपके द्वारा व्यय की गई ऊर्जा कहाँ चली जाती है?
Advertisements
Solution
- नहीं, जब हम अपनी पूरी शक्ति से विशाल चट्टान को धकेलने पर नहीं खिसका पाते हैं, तो ऊर्जा का स्थानांतरण नहीं होता है।
- जब हम चट्टान को धकेलते हैं, तो हमारी पेशियाँ तन जाती हैं तथा इन पेशियों की ओर रक्त बहुत तेजी से विस्थापित होता है।
- इन परिवर्तनों में ऊर्जा खपत होती है तथा हम थका हुआ महसूस करते हैं।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
नीचे दी गई सारणी में तीनों स्तंभों में दी गई जानकारी का संबंध ध्यान में रखते हुए सारणी पुनः लिखिए।
| I | II | III |
| कोयला | स्थितिज ऊर्जा | पवन विद्युत केद्र |
| यूरेनियम | गतिज ऊर्जा | जल विद्युत केद्र |
| जलाशय | परमाणु ऊर्जा | उष्मीय विद्युत केद्र |
| पवन | ऊष्मीय ऊर्जा | परमाणु विद्युत केद्र |
अंतर स्पष्ट कीजिए।
पारंपरिक ऊर्जा स्रोत और अपारंपरिक ऊर्जा स्रोत।
किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा क्या होती है?
शक्ति क्या है?
एक बैटरी बल्ब जलाती है। इस प्रक्रम में होने वाले ऊर्जा परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
मुक्त रूप से गिरते एक पिंड की स्थितिज ऊर्जा लगातार कम होती जाती है। क्या यह ऊर्जा संरक्षण नियम का उल्लंघन करती है? कारण बताइए।
जब आप साइकिल चलाते हैं तो कौन-कौन से ऊर्जा रूपांतरण होते हैं?
चार युक्तियाँ, जिनमें प्रत्येक की शक्ति 500 W है 10 घंटे तक उपयोग में लाई जाती हैं। इनके द्वारा व्यय की गई ऊर्जा जूल में परिकलित कीजिए।
नीचे दी गई कृतियों का अध्ययन कीजिए व पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
कृति
- दो विभिन्न लंबाइयों की एल्युमीनियम की पनारी लीजिए।
- दोनों पनारियों के ऊपर के सिरे समान ऊँचाई पर रखें और नीचे के सिरे जमीन पर स्पर्श करें, ऐसी व्यवस्था कीजिए।
- अब समान आकार और वजन की दो गेंदें एक ही समय दोनों पनारियों के ऊपर के सिरे से छोड़िए। वे लुढ़कती हुई जाकर समान दूरी तय करेंगी।
प्रश्न
- गेंद छोड़ने की स्थिति के समय गेंद में कौन-सी ऊर्जा होती है?
- गेंद नीचे लुढ़ककर आते समय कौन-सी ऊर्जा का किस ऊर्जा में रूपांतरण होता है?
- गेंदे लुढ़कते हुए जाकर समान दूरी क्यों तय करती है?
- गेंद में समाविष्ट अंतिम कुल ऊर्जा कौन-सी है?
- उपर्युक्त कृति से आप ऊर्जा संबंधी कौन-सा नियम बता पाएँगे? स्पष्ट कीजिए।
यदि 1200 W की एक विद्युत इस्त्री का प्रति दिन 30 मिनिट तक उपयोग किया जाता है तो एप्रिल महीने में इस्त्री द्वारा उपयोग में लाई गई विद्युत ज्ञात कीजिए।
