Advertisements
Advertisements
Question
इस सत्र में पढ़ी गई किस कविता में फागुन के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किया गया है? उसे अपने शब्दों में व्यक्त कीजिए।
Advertisements
Solution
इस सत्र की पढ़ी गई कविता 'अट नहीं रहीं है' में फागुन के प्राकृति सौंदर्य का वर्णन किया गया है। इस कविता में कवी ने अपने अंतर्मन के भावों को व्यक्त करते हुए फागुन के अनूठे सौंदर्य का वर्णन किया है। फागुन में प्रकृति ने फिर अपना नए सिरे से शृंगार किया है। बालक, वृद्ध सभी फागुन की मस्ती में लीन होकर झूमने - नाचने लग जाते हैं। चारों ओर सुगंधित फूल खिले होते हैं। आम के पेड़ों पर बौर आने लगती है। उनकी सुगंध से मस्त होकर कोयल कूकने लगती है। फागुन की शोभा जगह - जगह छा जाती है। स्वयं कवी भी फागुन के सौंदर्य में डूब जाते हैं। फागुन की सुंदरता ऐसी है जिसे शब्दबद्ध भी नहीं किया जा सकता।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
होली के आसपास प्रकृति में जो परिवर्तन दिखाई देते हैं, उन्हें लिखिए।
छायावाद की एक खास विशेषता है अंतर्मन के भावों का बाहर की दुनिया से सामंजस्य बिठाना। कविता की किन पंक्तियों को पढ़कर यह धारणा पुष्ट होती है? लिखिए।
फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से भिन्न होता है?
इन कविताओं के आधार पर निराला के काव्य-शिल्प की विशेषताएँ लिखिए।
‘कहीं साँस लेते हो’ ऐसा कवि ने किसके लिए कहा है और क्यों?
अथवा
कवि ने फागुन का मानवीकरण कैसे किया है?
‘उड़ने को नभ में तुम पर-पर कर देते हो’ के आलोक में बताइए कि फागुन लोगों के मन को किस तरह प्रभावित करता है?
‘अट नहीं रही है’ कविता के आधार पर फागुन में उमड़े प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
‘अट नहीं रही है’ कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
प्रकृति के सौंदर्य का जो चित्र ‘अट नहीं रही है’ कविता उपस्थित करती है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।
'अट नहीं रही है' कविता में कवि ने फागुन मास के सौंदर्य को किस प्रकार चित्रित किया है?
'अट नहीं रही' कविता के आधार पर लिखिए कि फाल्गुन में प्रकृति में क्या-क्या बदलाव आते हैं?
पद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए -
पाठ्यक्रम में पढ़ी कौन-सी कविता पूरी तरह प्रकृति के सौंदर्य पर केंद्रित है? उसमें वर्णित प्राकृतिक सुंदरता के किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।
