Advertisements
Advertisements
Question
हेनरी का नियम लिखिए।
Advertisements
Solution
- सर्वप्रथम गैस की विलायक में विलेयता तथा दाब के मध्य मात्रात्मक संबंध हेनरी ने दिया। इसे हेनरी का नियम कहते हैं। इसके अनुसार, ‘‘स्थिर ताप पर किसी गैस की द्रव में विलेयता द्रव अथवा विलयन की सतह पर पड़ने वाले गैस के आंशिक दाब के समानुपाती होती है।”
- डाल्टन, जो हेनरी के समकालीन थे, उन्होंने भी स्वतन्त्र रूप से निष्कर्ष निकाला कि किसी द्रवीय विलयन में गैस की विलेयता गैस के आंशिक दाब पर निर्भर करती है। यदि हम विलयन में गैस के मोल-अंश को उसकी विलेयता का माप मानें तो यह कहा जा सकता है कि किसी विलयन में गैस का मोल-अंश उस विलयन के ऊपर उपस्थित गैस के आंशिक दाब के समानुपाती होता है।
- अत: विकल्पतः हेनरी नियम को इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है –
“किसी गैस का वाष्प-अवस्था में आंशिक दाब (p), उस विलयन में गैस के मोल-अंश (x) के समानुपाती होता है।”
p α x
p = KH . x - यहाँ KH हेनरी स्थिरांक है। जब एक से अधिक गैसों के मिश्रण को विलायक के संपर्क में लाया जाता है, तब प्रत्येक गैसीय अवयव अपने आंशिक दाब के समानुपात में घुलता है। इसीलिए हेनरी नियम अन्य गैसों की उपस्थिति से स्वतन्त्र होकर प्रत्येक गैस पर लागू किया जाता है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
सड़े हुए अंडे जैसी गंध वाली विषैली गैस H2S गुणात्मक विश्लेषण में उपयोग की जाती है। यदि H2S गैस की जल में STP पर विलेयता 0.195 M हो तो हेनरी स्थिरांक की गणना
कीजिए।
6.56 × 10−3 g एथेन युक्त एक संतृप्त विलयन में एथेन का आंशिक दाब 1 bar है। यदि विलयन में 5.00 × 10−2 g एथेन हो तो गैस का आंशिक दाब क्या होगा?
पहचानिए कि निम्नलिखित यौगिक जल में अत्यधिक विलेय, आंशिक रूप से विलेय तथा अविलेय हैं।
फ़ीनॉल
पहचानिए कि निम्नलिखित यौगिक जल में अत्यधिक विलेय, आंशिक रूप से विलेय तथा अविलेय हैं।
टॉलूईन
पहचानिए कि निम्नलिखित यौगिक जल में अत्यधिक विलेय, आंशिक रूप से विलेय तथा अविलेय हैं।
फॉर्मिक अम्ल
पहचानिए कि निम्नलिखित यौगिक जल में अत्यधिक विलेय, आंशिक रूप से विलेय तथा अविलेय हैं।
एथिलीन ग्लाइकॉल
पहचानिए कि निम्नलिखित यौगिक जल में अत्यधिक विलेय, आंशिक रूप से विलेय तथा अविलेय हैं।
क्लोरोफॉर्म
पहचानिए कि निम्नलिखित यौगिक जल में अत्यधिक विलेय, आंशिक रूप से विलेय तथा अविलेय हैं।
पेन्टेनॉल
298 K पर मेथेन की बेन्जीन पर मोललता का हेनरी स्थिरांक 4.27 × 105 mm Hg है। 298 K तथा 760 mm Hg दाब पर मेथेन की बेन्जीन में विलेयता परिकलित कीजिए।
हेनरी के नियम के कुछ महत्त्वपूर्ण अनुप्रयोग लिखिए।
