Advertisements
Advertisements
Question
ग्लूकोज़ के ऑक्सीकरण से भिन्न जीवों में ऊर्जा प्राप्त करने के विभिन्न पथ क्या हैं?
Answer in Brief
Advertisements
Solution
सबसे पहले ग्लूकोज (6 कार्बन अणु) सभी जीवों की कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में टूटता है। यह प्रक्रिया एक 3 कार्बन अणु यौगिक का उत्पादन करती है जिसे पाइरुवेट कहा जाता है। पाइरुवेट का आगे विघटन विभिन्न जीवों में विभिन्न तरीकों से होता है।

- वायवीय श्वसन: वायवीय श्वसन में, ऑक्सीजन की उपस्थिति में पाइरूवेट का विघटन होता है जिससे कार्बन डाइऑक्साइड और पानी के 3 अणु बनते हैं। वायवीय श्वसन में ऊर्जा का मोचन अवायवीय श्वसन की अपेक्षा बहुत अधिक होता है।
- अवायवीय श्वसन: ऑक्सीजन कि अनुपस्थिति में यीस्ट में किण्वन क्रिया होती है। इस मामले में पायरूवेट इथेनाल व कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है।
- ऑक्सीजन की कमी: कभी-कभी, विशेषकर जब तीव्र गतिविधि के दौरान हमारी मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कमी होती है, पाइरुवेट को लैक्टिक एसिड (3 कार्बन अणु यौगिक) में परिवर्तित किया जाता है। मांसपेशियों में लैक्टिक एसिड का निर्माण ऐंठन का कारण बनता है।
shaalaa.com
श्वसन
Is there an error in this question or solution?
