Advertisements
Advertisements
प्रश्न
ग्लूकोज़ के ऑक्सीकरण से भिन्न जीवों में ऊर्जा प्राप्त करने के विभिन्न पथ क्या हैं?
Advertisements
उत्तर
सबसे पहले ग्लूकोज (6 कार्बन अणु) सभी जीवों की कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में टूटता है। यह प्रक्रिया एक 3 कार्बन अणु यौगिक का उत्पादन करती है जिसे पाइरुवेट कहा जाता है। पाइरुवेट का आगे विघटन विभिन्न जीवों में विभिन्न तरीकों से होता है।

- वायवीय श्वसन: वायवीय श्वसन में, ऑक्सीजन की उपस्थिति में पाइरूवेट का विघटन होता है जिससे कार्बन डाइऑक्साइड और पानी के 3 अणु बनते हैं। वायवीय श्वसन में ऊर्जा का मोचन अवायवीय श्वसन की अपेक्षा बहुत अधिक होता है।
- अवायवीय श्वसन: ऑक्सीजन कि अनुपस्थिति में यीस्ट में किण्वन क्रिया होती है। इस मामले में पायरूवेट इथेनाल व कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है।
- ऑक्सीजन की कमी: कभी-कभी, विशेषकर जब तीव्र गतिविधि के दौरान हमारी मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कमी होती है, पाइरुवेट को लैक्टिक एसिड (3 कार्बन अणु यौगिक) में परिवर्तित किया जाता है। मांसपेशियों में लैक्टिक एसिड का निर्माण ऐंठन का कारण बनता है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
पायरुवेट के विखंडन से यह कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा ऊर्जा देता है और यह क्रिया होती है
वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर हैं? कुछ जीवों के नाम लिखिए जिनमें अवायवीय श्वसन होता है।
गैसों के अधिकतम विनिमय के लिए कूपिकाएँ किस प्रकार अभिकल्पित हैं?
हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते हैं?
वायवीय श्वसन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?
श्वसन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है?
- अंतः श्वसन के दौरानपसलियाँ भीतर की तरफ़ चली जाती हैं और डायफ्राम ऊपर की तरफ उठ जाता है।
- कूपिकाओं के भीतर, गैसों का विनिमय होता है अर्थात् कूपिकाओं की वायु की ऑक्सीजन विसरित होकर रुधिर में पहुँच जाती है और रुधिर की कार्बन डाइऑक्साइड विसरित होकर कूपिकाओं की वायु में चली जाती है।
- हीमोग्लोबिन में ऑक्सीजन की अपेक्षा कार्बन डाइऑक्साइड के प्रति अधिक बंधुता होती है।
- कूपिकाओं के कारण गैसों के विनिमय के लिए अधिक सतही क्षेत्रफल उपलब्ध हो जाता है।
अंतः श्वसन के दौरान वायु प्रवाह का सही मार्ग कौन-सा है?
श्वसन के दौरान, गैसों का विनिमय कहाँ होता है?
अधिकांश पौधे नाइट्रोजन को किस रूप में अवशोषित करते हैं?
- प्रोटीन
- नाइट्रेट एवं नाइट्राइट
- यूरिया
- वायुमंडलीय नाइट्रोजन
वायवीय श्वसन किस प्रकार अवायवीय श्वसन से भिन्न होता है?
