English

एक तत्व X जो कक्ष ताप पर पीला ठोस है शृंखलन तथा अपररूपता दर्शाता है। X दो प्रकार के ऑक्साइड बनाता है जो कि फैरस सल्फेट क्रिस्टल के तापीय विघटन के दौरान भी बनते हैं तथा

Advertisements
Advertisements

Question

एक तत्व X जो कक्ष ताप पर पीला ठोस है शृंखलन तथा अपररूपता दर्शाता है। X दो प्रकार के ऑक्साइड बनाता है जो कि फैरस सल्फेट क्रिस्टल के तापीय विघटन के दौरान भी बनते हैं तथा प्रमुख वायु प्रदूषक हैं। 

  1. तत्व X को पहचानिए।
  2. X का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
  3. फैरस सल्फेट क्रिस्टल के तापीय अपघटन की संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
  4. बनने वाले ऑक्साइड की प्रकृति (अम्लीय/क्षारकीय) क्या होगी?
  5. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति बताइये।
Answer in Brief
Advertisements

Solution

  1. तत्व X सल्फर है।
  2. X का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 6 है। \
  3. \[\ce{2FeSO4(s) \overset{\text{ऊष्मा}}{->} Fe2O3(s) + SO2(g) + SO3(g)}\]
  4. सल्फर के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं।
  5. सल्फर को आधुनिक आवर्त सारणी में समूह संख्या 16वें और तीसरे आवर्त में रखा गया है। 
shaalaa.com
आधुनिक आवर्त सारणी
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 5: तत्वों का आर्वत वर्गीकरण - Exemplar [Page 46]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Vigyan Exemplar [Hindi] Class 10
Chapter 5 तत्वों का आर्वत वर्गीकरण
Exemplar | Q 49. | Page 46

RELATED QUESTIONS

किस तत्व में कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं?


किस तत्व में कुल दो कोश हैं तथा संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन हैं?


आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार है:

समूह 16  समूह 17
- -
- A
- -
B C

अब बताइए कि:

  1. A धातु है या अधातु।
  2. A की अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है या कम?
  3. C का साइज़ B से बड़ा होगा या छोटा?
  4. तत्व A, किस प्रकार आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा?

नाइट्रोजन (परमाणु-संख्या 7) तथा फ़ॉस्फ़ोरस (परमाणु-संख्या 15) आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों?


आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्सियम (परमाणु-संख्या 20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु-संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्सियम के समान हैं?


आवर्त सारणी के आवर्त में बायें से दायें जाने पर सामान्यतः परमाणु का आकार ______ 


तत्व A (परमाणु क्रमांक 19) जब तत्व B (परमाणु क्रमांक 17) से संयोग करता है तो बनने वाले उत्पाद का सूत्र लिखिए। इसका इलेक्ट्रॉनिक बिंदु सूत्र बनाइये बनने वाले बंध की प्रकृति क्या है?


तत्वों के गुण नीचे दिए गए हैं। आवर्त सारणी में आप इन तत्वों को कहाँ पायेंगे?

  1. एक मुलायम धातु जिसे किरोसिन में संग्रहित किया जाता है।
  2. परिवर्तनशील (एक से अधिक) संयोजकता युक्त एक तत्व जिसे जल में संग्रहित किया जाता है।
  3. एक तत्व जो चतुः संयोजी है तथा कार्बनिक रसायन का आधार है।
  4. परमाणु क्रमांक 2 वाला तत्व, जो एक अक्रिय गैस है।
  5. एक तत्व जिसकी पतली ऑक्साइड परत अन्य तत्वों को 'ऐनोडीकरण' प्रक्रम के द्वारा संक्षारण प्रतिरोधी बनाती है।

निम्नलिखित वर्ग पहेली को अंग्रेजी में पूर्ण कीजिए।

बायें से दायें -

(1) परमाणु क्रमांक 12 वाला तत्व

(3) एक धातु जिसका उपयोग डिब्बे बनाने में होता है तथा समूह 14 का सदस्य है।

(4) एक चमकदार अधातु जिसके बाह्यतम कोश में 7 इलेक्ट्रॉन होते हैं।

ऊपर से नीचे -

(2) अत्यधिक क्रियाशील एवं मुलायम धातु जो ज्वाला के संपर्क में लाने पर उसे पीला रंग प्रदान करती है तथा जिसे किरोसिन में रखा जाता है।

(5) द्वितीय आवर्त का प्रथम तत्व।

(6) एक तत्व जिसका उपयोग प्रतिदीप्ती बल्ब बनाने में होता है तथा जो आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 18 का द्वितीय सदस्य है।

(7) एक रेडियो सक्रिय तत्व जो हैलोजन परिवार का अंतिम सदस्य है।

(8) धातु जो कि स्टील का प्रमुख अवयव है तथा नम वायु में उद्घासन पर जंग बनता है।

(9) आधुनिक आवर्त सारणी का प्रथम उपधातु जिसके रेशों का उपयोग बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने में होता है।


समूह 15 का एक तत्व X द्वि-परमाण्वीय अणु के रूप में रहता है तथा उत्प्रेरक की उपस्थिति में 773 K पर हाइड्रोजन से संयोग पर एक यौगिक, अमोनिया बनता है जिसकी अभिलक्षणिक तीक्ष्ण अरुचिकर गंध होती है।

  1. तत्व X को पहचानिए यह कितने संयोजी इलेक्ट्रॉन रखता है।
  2. X के द्वि-परमाण्वीय अणु की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये। इसमें किस प्रकार का बंध बनता है।
  3. अमोनिया की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये। इसमें किस प्रकार के बंध बनते हैं?

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×