Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक तत्व X जो कक्ष ताप पर पीला ठोस है शृंखलन तथा अपररूपता दर्शाता है। X दो प्रकार के ऑक्साइड बनाता है जो कि फैरस सल्फेट क्रिस्टल के तापीय विघटन के दौरान भी बनते हैं तथा प्रमुख वायु प्रदूषक हैं।
- तत्व X को पहचानिए।
- X का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
- फैरस सल्फेट क्रिस्टल के तापीय अपघटन की संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
- बनने वाले ऑक्साइड की प्रकृति (अम्लीय/क्षारकीय) क्या होगी?
- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति बताइये।
Advertisements
उत्तर
- तत्व X सल्फर है।
- X का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 6 है। \
- \[\ce{2FeSO4(s) \overset{\text{ऊष्मा}}{->} Fe2O3(s) + SO2(g) + SO3(g)}\]
- सल्फर के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं।
- सल्फर को आधुनिक आवर्त सारणी में समूह संख्या 16वें और तीसरे आवर्त में रखा गया है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
मैग्नीशियम की तरह रासायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखिए? आपके चयन का क्या आधार है?
किस तत्व में इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 है?
किस तत्व में कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं?
किस तत्व में दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैैं?
आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्सियम (परमाणु-संख्या 20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु-संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्सियम के समान हैं?
आधुनिक आवर्त सारणी के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य हैं?
आधुनिक आवर्त सारणी में इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8 युक्त तत्व को आप किस समूह में पाते हैं?
आवर्त सारणी के एक समूह में ऊपर से नीचे जाने पर निम्नलिखित में से क्या नहीं बढ़ता है?
आवर्त सारणी के आवर्त में बायें से दायें जाने पर सामान्यतः परमाणु का आकार ______
- इस सीढ़ी में तत्वों के संकेत अस्तव्यस्त करके लिख दिए गए हैं।तत्वों के इन संकेतों को आवर्त सारणी में परमाणु क्रमांक के बढ़ते हुए क्रम में पुनर्व्यवस्थित कीजिए।
- इनको समूहों के क्रम में भी व्यवस्थित कीजिए।

