Advertisements
Advertisements
Question
एक तिर्यक रेखा दो समांतर रेखाओं को प्रतिच्छेद करती है। सिद्ध कीजिए कि इस प्रकार बने संगत कोणों के युग्म के समद्विभाजक समांतर होते हैं।
Advertisements
Solution
दी गई दो रेखाएँ AB और CD समान्तर हैं और तिर्यक रेखा t द्वारा क्रमशः P और Q पर प्रतिच्छेद करती हैं। साथ ही, EP और FQ कोणों ∠APG और ∠CQP के समद्विभाजक हैं।

सिद्ध करना है - EP || FQ
प्रमाण - दिया गया है, AB || CD
⇒ ∠APG = ∠CQP ...[संगत कोण]
⇒ `1/2 ∠APG = 1/2 ∠CQP` ...[दोनों पक्षों को 2 से विभाजित करने पर]
⇒ ∠EPG = ∠FQP ...[∵ EP और FQ क्रमशः ∠APG और ∠CQP के समद्विभाजक हैं।]
चूँकि ये, तिर्यक रेखा t पर संगत कोण हैं।
∴ EP || FQ
अतः, सिद्ध हुआ।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
आकृति में, यदि AB || CD, CD || EF और y : z = 3 : 7 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

आकृति में, यदि AB || CD, EF ⊥ CD और ∠GED = 126° है, तो ∠AGE, ∠GEF और ∠FGE ज्ञात कीजिए।

आकृति में, यदि PQ || ST, ∠PQR = 110° और ∠RST = 130° है, तो ∠QRS ज्ञात कीजिए।
[संकेत: बिंदु R से होकर ST के समांतर एक रेखा खिंचिए।]

आकृति में, यदि AB || CD, ∠APQ = 50° और ∠PRD = 127° है, तो x और Y ज्ञात कीजिए।

आकृति में, PQ और RS दो दर्पण है जो एक दूसरे के समांतर रखे गए है। एक आपतन किरण (incident ray) AB, दर्पण PQ से B पर टकराती है और परावर्तित किरण (reflected ray) पथ BC पर चलकर दर्पण RS से C पर टकराती है तथा पुनः CD के अनुदिश परावर्तित हो जाती है। सिद्ध कीजिए कि AB || CD है।

दो रेखाएँ l और m एक ही रेखा n पर लंब हैं। क्या l और m परस्पर लंब हैं? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
निम्नलिखित आकृति में, BA || ED और BC || EF है। दर्शाइए कि ∠ABC = ∠DEF है।
[संकेत : DE को आगे बढ़ाइए ताकि वह BC को, मान लीजिए P पर प्रतिच्छेद करें।]

निम्नलिखित आकृति में, BA || ED और BC || EF है। दर्शाइए कि ∠ABC + ∠DEF = 180° है।

निम्नलिखित आकृति में, DE || QR तथा AP और BP क्रमश: कोणों ∠EAB और ∠RBA के समद्विभाजक हैं। ∠APB ज्ञात कीजिए।

किसी त्रिभुज के कोणों का अनुपात 2 : 3 : 4 है। इस त्रिभुज के तीनों कोण ज्ञात कीजिए।
