Advertisements
Advertisements
Question
एक जार में 24 कंचे हैं जिनमें कुछ हरे हैं और शेष नीले हैं। यदि इस जार में से यादृच्छया एक कंचा निकाला जाता है, तो इस कंचे के हरा होने की प्रायिकता `2/3` है। जार में नीले कंचों की संख्या ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
कुल कंचों की संख्या = 24
माना, हरे कंचों की संख्या = x
नीले कंचों की संख्या = 24 – x
P(हरे कंचे) = `x/24`
प्रश्नानुसार,
`x/24=2/3`
⇒ x = 16
कुल हरे कंचों की संख्या = 16
कुल नीले कंचों की संख्या = 24 – 16 = 8
RELATED QUESTIONS
किसी घटना की प्रायिकता ______ से बड़ी या उसके बराबर होती है तथा ______ से छोटी या उसके बराबर होती है।
एक पेटी में 90 डिस्क (discs) हैं, जिन पर 1 से 90 संख्याएँ अंकित हैं। यदि इस पेटी में से एक डिस्क यादृच्छया निकाली जाती है, तो 5 से विभाज्य एक संख्या इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस डिस्क पर अंकित होगी?
144 बॉल पेनों के समूह में 20 बॉल पेन खराब हैं और शेष अच्छे हैं। आप वही पेन खरीदना चाहेंगे, जो अच्छा हो, परन्तु खराब पेन आप खरीदना नहीं चाहेंगे। दुकानदार इन पेनों में से, यादृच्छया एक पेन निकालकर आपको देता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि आप वह पेन खरीदेंगे?
144 बॉल पेनों के समूह में 20 बॉल पेन खराब हैं और शेष अच्छे हैं। आप वही पेन खरीदना चाहेंगे, जो अच्छा हो, परंतु खराब पेन आप खरीदना नहीं चाहेंगे। दुकानदार इन पेनों में से, यादृच्छया एक पेन निकालकर आपको देता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि आप पेन नहीं खरीदेंगे?
एक पासे को दो बार फेंका जाता है। इसकी प्रायिकता क्या है कि
- 5 किसी भी बार नहीं आयेगा?
- 5 कम से कम एक बार आयेगा?
[संकेत: एक पासे को दो बार फेंकना और दो पासों को एक साथ फेंकना एक ही प्रयोग माना जाता है।]
जब हम किसी सिक्के को उछालते हैं, तो दो संभव परिणाम हैं– चित या पट। अत:, इनमें से प्रत्येक परिणाम की प्रायिकता `1/2` है। अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।
किसी थैले में 10 लाल, 5 नीली और 7 हरी गेंद हैं। इसमें से एक गेंद यादृच्छिक रूप से निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि यह गेंद नीली नहीं है।
कार्ड जिन पर 2 से 101 तक की संख्याएँ लिखी हुई हैं एक बक्से में रख दिये जाते हैं। एक कार्ड यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस कार्ड पर एक वर्ग संख्या हो।
एक समूह में 48 मोबाइल फोन हैं, जिसमें से 42 अच्छे हैं, 3 में थोड़ी सी खराबी है तथा 3 में बड़ी खराबी है। वर्निका एक मोबाइल फोन तभी खरीदेगी जब वह अच्छा हो, परंतु व्यापारी केवल तभी मोबाइल खरीदेगा, यदि इसमें कोई बड़ी खराबी न हो। इस समूह में से एक फ़ोन यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। इसकी प्रायिकता क्या है कि यह फोन वर्निका को स्वीकार होगा?
एक डिब्बे में 5 लाल कंचे, 8 सफेद कंचे और 4 हरे कंचे हैं। इस डिब्बे में से एक कंचा यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाला गया कंचा लाल है?
