Advertisements
Advertisements
Question
दो पूर्णांक लिखिए जिनका योग उनमें से प्रत्येक से कम है।
Advertisements
Solution
अभीष्ट पूर्णांकों के लिए हम कोई भी दो ऋणात्मक पूर्णांक ले सकते हैं।
माना –5 और –7 दो ऋणात्मक पूर्णांक हैं।
(–5) + (–7) = –5 – 7 = –12
स्पष्टतः, –12, –5 और –7 दोनों से कम है।
Notes
कोई भी दो ऋणात्मक पूर्णांक लिए जा सकते हैं।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
पानी के एक तालाब में अंदर की ओर सीढियाँ हैं। एक बंदर सबसे ऊपर वाली सीढ़ी (यानि पहली सीढ़ी) पर बैठा हुआ है। पानी नैवीं सीढ़ी पर है।

i) वह एक छलाँग में तीन सीढियाँ नीचे की ओर और अगली छलाँग में दो सीढ़ियाँ ऊपर की ओर जाता है। कितनी छलाँगों में वह पानी के स्तर तक पहुँच पाएगा।
ii) पानी पीने के पश्चात वह वापस जाना चाहता है इस कार्य के लिए वह एक छलांग में 4 सीढ़ियां ऊपर की ओर और अगली छलांग में 2 सीढ़ियां नीचे की ओर जाता है कितनी छलांगों में वह वापस सबसे ऊपर वाली सीढ़ी पर पहुंच जाएगा?
iii) यदि नीचे की ओर पार की गई सीढ़ियों की संख्या को ऋणात्मक पूर्णांक से निरूपित किया जाता है और ऊपर की ओर पार की गई सीढ़ियों की संख्या को धनात्मक पूर्णांक से निरूपित किया जाता है तो निम्नलिखित को पूरा करते हुए भाग 1 और 2 में उसकी गति को निरूपित कीजिए:
(a) -3-2-.............=-8 (b) 4 - 2+............=8
(a) में योग (-8) सीढ़ियां नीचे जाने को निरूपित करता है, तो
b) में योग 8 किसको निरूपित करेगा?
निम्नलिखित में प्रयुक्त हुई संख्या को उचित चिन्ह लगाकर पूर्णांक के रूप में लिखिए:
एक हवाई जहाज भूमि से दो हजार मीटर की ऊँचाई पर उड़ रहा है।
निम्नलिखित में प्रयुक्त हुई संख्या को उचित चिन्ह लगाकर पूर्णांक के रूप में लिखिए:
खाते में ₹ 200 जमा कराना।
पूर्णाक के युग्मों के योग ज्ञात कीजिए:
– 6, – 4
–10 और –15 के बीच स्थित सबसे छोटा पूर्णांक है –
दो ऋणात्मक पूर्णांकों का योग एक धनात्मक पूर्णांक होता है।
<, = या > का प्रयोग करते हुए, रिक्त स्थान को भरिए।
–101 ______ –102
<, = या > का प्रयोग करते हुए, रिक्त स्थान को भरिए।
0 ______ – 2
स्तंभ I की वस्तुओं का स्तंभ II की वस्तुओं से सुमेलन कीजिए।
| स्तम्भ I | स्तम्भ II |
| (i) +2 का योज्य प्रतिलोम | (A) 0 |
| (ii) सबसे बड़ा ऋणात्मक पूर्णांक | (B) –2 |
| (iii) सबसे बड़ा सम ऋणात्मक पूर्णांक | (C) 2 |
| (iv) प्रत्येक ऋणात्मक पूर्णांक से बड़ा सबसे छोटा पूर्णांक | (D) 1 |
| (v) –1 के पूर्ववर्ती और परवर्ती का योग | (E) –1 |
दो भिन्न-भिन्न पूर्णांक लिखिए जिनका योग उनमें से एक पूर्णांक के बराबर हो।
