Advertisements
Advertisements
Question
C व CO में से ZnO के लिए कौन-सा अपचायक अच्छा है?
Advertisements
Solution
कार्बन CO से अधिक अच्छा अपचायक है, इसको अग्र प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है –
एलिंघम चित्र में, C, CO वक्र Zn, ZnO वक्र से 1120 K से अधिक ताप पर नीचे स्थित तथा C, CO2 वक्र 1323 K से अधिक ताप पर नीचे स्थित है। इस प्रकार, C से CO के लिए ΔfGΘ का मान तथा C, CO2 के लिए ΔfGΘ के मान क्रमशः 1120 K तथा 1323 K पर C से ZnO के लिए ΔfGΘ के मान से कम है जबकि CO, CO2 वक्र Zn, ZnO वक्र से 2273 K पर भी ऊपर है। इसलिए ZnO को C के द्वारा अपचयित किया जा सकता है परन्तु CO के द्वारा नहीं। इसलिए C व CO में से ZnO के अपचयन के लिए C अधिक अच्छा अपचायक है।
RELATED QUESTIONS
उदाहरण देते हुए भर्जन व निस्तापन में अंतर बताइए।
कॉपर मेट को सिलिका की परत चढ़े हुए परिवर्तकों में क्यों रखा जाता है?
Cr2O3 के विरचन के लिए ΔfGΘ का मान – 540 kJ mol−1 है तथा Al2O3 के लिए – 827 kJ mol−1 है। क्या Cr2O3 का अपचयन Al से संभव है?
किसी विशेष स्थिति में अपचायक का चयन ऊष्मागतिकी कारकों पर आधारित है। आप इस कथन से कहाँ तक सहमत हैं? अपने मत के समर्थन में दो उदाहरण दीजिए।
