Advertisements
Advertisements
Question
बखर के बारे में विस्तार से जानकारी लिखिए।
Answer in Brief
Advertisements
Solution
- ऐतिहासिक साहित्य में ‘बखर’ एक महत्त्वपूर्ण प्रकार है। हमें बखर में वीरों के शौर्यगानों का बखान, ऐतिहासिक गतिविधियों, युदधों, महापुरुषों के चरित्र के विषय में किया गया लेखन पढ़ने को मिलता है।
- मराठी भाषा में विभिन्न प्रकार की ‘बखरें’ उपलब्ध हैं। उनमें ‘सभासद की बखर’ को महत्त्वपूर्ण बखर माना जाता है। छत्रपति राजाराम महाराज के कार्यकाल में कृष्णाजी अनंत सभासद ने यह बखर लिखी। इस बखर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल की जानकारी प्राप्त होती है।
- ‘भाऊसाहेबांची बखर’ (भाऊसाहब की बखर) में पानीपत के युद्ध का वर्णन मिलता है। इसी विषय पर आधारित ‘पानिपतची बखर’ (पानीपत की बखर) नामक स्वतंत्र बखर भी लिखी गई है। ‘होळकरांची कैफियत’ (होलकरों का विवरण) बखर द्वारा हमें होलकरों का घराना और उनके द्वारा दिए गए योगदान का बोध होता है।
- बखरों के चरित्रात्मक, वंशानुचरित्रात्मक, प्रसंग वर्णनात्मक, पंथीय, आत्मचरित्रपर, कैफियत, पौराणिक और राजनीतिपर जैसे प्रकार पाए जाते हैं।
shaalaa.com
भारतीय इतिहास लेखन की यात्रा
Is there an error in this question or solution?
