English

इतिहास के साधनों का संरक्षण होना चाहिए; इसके लिए न्यूनतम १० उपाय सुझाइए। - History and Political Science [इतिहास और राजनीति विज्ञान]

Advertisements
Advertisements

Questions

इतिहास के साधनों का संरक्षण होना चाहिए; इसके लिए न्यूनतम १० उपाय सुझाइए।

इतिहास के साधनों का संरक्षण होना चाहिए; इसके लिए न्यूनतम 6 (छः) उपाय सुझाइए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

इतिहास के साधनों में लिखित, भौतिक और मौखिक साधनों का समावेश होता है। इन साधनों का भिन्न-भिन्न पद्घतियों द्वारा संरक्षण करना पड़ता है। इसके लिए मेरे विचार से निम्नलिखित उपाय किए जाने चाहिए:

  1. किले, स्मारक, रजवाड़े आदि ऐतिहासिक वास्तुओं की मरम्मत करनी चाहिए।
  2. ऐसा उपाय करना चाहिए जिससे वास्तुओं को किसी प्रकार की क्षति न पहुँचे और उस पर कोई नाम आदि न लिखे।
  3. ऐतिहासिक सिक्के, हथियार आदि वस्तुओं का रखरखाव बहुत सावधानी से होना चाहिए। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इन वस्तुओं की चोरी न होने पाए।
  4. चक्की के गीत, लोकगीत आदि मौखिक साहित्य संकलित करके उसे लिखित रूप में लाना चाहिए।
  5. प्राचीन ग्रंथों का दीमक और फफूंदी से संरक्षण करना चाहिए। आर्द्रता और नम हवा के कारण फफूंदी लगती है। इसलिए ग्रंथों पर पानी न लगने पाए, इसका ध्यान रखना चाहिए। कीटनाशक औषधियों का उपयोग करना चाहिए।
  6. इन संसाधनों के संरक्षण के लिए अनुभव एवं विशेषज्ञ व्यक्तियों की सलाह लेनी चाहिए।
  7. ऐतिहासिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कठोर नियम बनाना चाहिए।
  8. इन साधनों का महत्त्व समाज को समझाने के लिए विभिन्न उपक्रम चलाकर समाज का उद्बोधन करना चाहिए।
  9. इन साधनों तथा प्राचीन इतिहास के विषय में जनता के मन में आत्मीयता का निर्माण करना चाहिए। इस प्राचीन विरासत का महत्व समझाने के लिए जनता के मन में अभिरूचि उत्पन्न करनी चाहिए।
  10. ऐतिहासिक संसाधनों के संरक्षण में सामान्य जनता भारी संख्या में सम्मिलित करना चाहिए। इसी प्रकार कई उपकार चलने चाहिए।
shaalaa.com

Notes

छात्र उत्तर में से किन्हीं छः उपाय का उपयोग कर सकते हैं।

उपयोजित इतिहास और वर्तमानकाल
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1.3: उपयोजित इतिहास - स्वाध्याय [Page 21]

APPEARS IN

Balbharati Itihas aur rajneeti vigyan [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 1.3 उपयोजित इतिहास
स्वाध्याय | Q ५. (३) | Page 21
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×