Advertisements
Advertisements
Question
बिंदुओं (0,0) और (36, 15) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। क्या अब आप अनुच्छेद 7.2 में दिए दोनों शहरों A और B के बीच की दूरी ज्ञात कर सकते हैं?
Advertisements
Solution
मान लीजिए P(0, 0) और Q(36, 15) दो बिन्दु हैं।
चूँकि,
दूरी = `sqrt((x_2 - x_1)^2 + (y_2 - y_1)^2)`
⇒ PQ = `sqrt((36 - 0)^2 + (15 - 0)^2)`
= `sqrt((36)^2 + (15)^2)`
= `sqrt(1296 + 225)`
= `sqrt1521`
= 39 मात्रक
हाँ हम उन दोनों शहरों A और B के बीच की दूरी ज्ञात कर सकते हैं। चूँकि शहरों के निर्देशांक A(0, 0), B(36, 15), इसलिए दोनों शहरों के बीच की दूरी = 39 km
अतः दिए गए बिन्दुओं के बीच की दूरी 39 मात्रक एवं दोनों शहरों A और B के बीच की दूरी 39 km है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
नीचे दिए गए बिंदु एकरेखीय हैं या नहीं? इसकी जाँच कीजिए।
P(−2, 3), Q(1, 2), R(4, 1)
बिंदुओं A(-4, -2), B(-3, -7) C(3, -2) और D(2, 3) को क्रम से जोड़ने पर बनने वाले `square`ABCD का प्रकार लिखिए।
बिंदुओं के निम्नलिखित युग्मों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए:
(2, 3), (4, 1)
बिंदुओं के निम्नलिखित युग्मों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए:
(a, b), (-a, -b)
x-अक्ष पर वह बिंदु ज्ञात कीजिए जो (2, -5) और (-2, 9) से समदूरस्थ हैं।
यदि Q(0, 1) बिंदुओं P(5, –3) और R(x, 6) से समदूरस्थ है, तो x के मान ज्ञात कीजिए। दूरियाँ QR और PR भी ज्ञात कीजिए।
बिंदुओं A(0, 6) और B(0, –2) के बीच की दूरी ______ है।
मूलबिंदु को केंद्र मान कर खींचा गया एक वृत्त बिंदु `(13/2, 0)` से होकर जाता है। तब, वृत्त के अभ्यंतर में निम्नलिखित बिंदु स्थित नहीं ______ है।
शीर्षों A(– 2, 0), B(2, 0) और C(0, 2) वाला त्रिभुज ABC शीर्षों D(–4, 0), E(4, 0) और F(0, 4) वाले त्रिभुज DEF के समरूप है।
बिंदु P(0, 2), बिंदुओं A(–1, 1 ) और B(3, 3) को मिलाने वाले रेखाखंड के लंब समद्विभाजक और y-अक्ष का प्रतिच्छेद बिंदु है।
