Advertisements
Advertisements
Question
बच्चे फिसल पट्टी (स्लाइड) पर नीचे की ओर ही क्यों फिसलते हैं, नीचे से ऊपर क्यों नहीं? अगर यह फिसलन सुनीता के अंतरिक्ष यान में पहुँच जाए तब क्या ऐसे फिसल सकेंगे? क्यों?
Advertisements
Solution
बच्चे फिसल पट्टी पर ऊपर से नीचे की ओर गुरूत्वाकर्षण के कारण फिसलते हैं। चूँकि गुरूत्व बल ऊपर से नीचे की ओर ही लगता है, इसलिए बच्चे फिसल पट्टी (स्लाइड) पर नीचे से ऊपर की और नहीं जाते हैं। नहीं, अगर यह फिसनल सुनीता के अंतरिक्ष यान में पहुँच जाए तब भी ऐसे नहीं फिसल सकेंगे, क्योंकि अंतरिक्ष यान में लगभग शून्य गुरुत्व होता है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
तुम्हें क्या लगता है पृथ्वी कैसी है? अपनी कॉपी में चित्र बनाओ। इसमें तुम कहाँ हो, यह भी दिखाओ। अपने साथियों के बनाए चित्रों को भी देखों।
हम धरती पर कैसे टिके होंगे? अगर पृथ्वी ग्लोब जैसी गोल है तो हम गिरते क्यों नहीं?
अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों रहते होंगे? बाल नीचे क्यों नहीं बैठते थे?
सोचो किसी भी ढलाने से पानी नीचे की ओर ही क्यों बहता है? पहाड़ से भी पानी नीचे की ओर ही बहता है, ऊपर की ओर क्यों नही चढ़ता?
एक पाँच रूपये का सिक्का लो और कड़े कागज़ का एक छोटा-सा टुकड़ा जो सिक्के के चौथाई भर हो।
- एक हाथ में सिक्का और दूसरे में नन्हा कागज़ पकड़कर दोनों एक साथ गिराओ। क्या हुआ?
- अब नन्हे कागज़ को सिक्के के ऊपर रखो और फिर दोनों को एक साथ गिराओ। इस बार क्या हुआ? चौंक गए क्या!

- क्या भारत को ढूँढ़ पाए?
- इसमें समुद्र कहाँ-कहाँ दिख रहा है?
- इसमें कौन-कौन से देश तुम देख पाए?
- भारत जिन देशों के साथ क्रिकेट मैच खेलता है, क्या उनमें से कुछ को देख पाए? जैसे - इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका।
- और क्या-क्या देखा?
आज चाँद को देखो और उसका चित्र बनाओ। एक हफ़्ते बाद कैसा दिखता है और 15 दिन बाद कैसा दिखता है, उसका भी चित्र बनाओ।
| आज की तारीख | एक हफ़्ते बाद की तारीख | 15 दिन बाद की तारीख |
| ______ | ______ | ______ |
अगर तुमने आज शाम को सात बजे चाँद निकलते देखा तो क्या कल भी ठीक सात बजे चाँद देख पाओगे?
तारे ज़्यादातर रात में ही क्यों दिखते हैं?
सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी को देखकर कहा - “यहाँ से अलग-अलग देश नहीं दिखते। ये लाइनें तो कागज़ पर ही होती हैं।" इससे तुम क्या समझे?
