Advertisements
Advertisements
Question
देखो, पृथ्वी कैसी दिख रही है? चाँद की सतह कहाँ दिख रही है? चित्र देखने के बाद तुम्हारे मन में क्या कुछ सवाल आए? सवाल लिखो और क्लास में चर्चा करो।

Advertisements
Solution
पृथ्वी काफी छोटी दिख रही है।
चाँद की सतह पृथ्वी से नीचे दिख रही है।
चित्र देखने के बाद मेरे मन में निम्नलिखित सवाल आए-
(क) यह फोटो किसने खींचा होगा?
(ख) चाँद की सतह वास्तव में कैसी दिखती होगी?
(ग) पृथ्वी से तो चाँद बिल्कुल अलग ही दिखता है, फिर फोटो में ऐसा कैसे दिख रहा है?
(घ) क्या मैं कभी चाँद पर जा पाऊँगा?
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
चित्र बनाकर या एक्टिंग करके यह सब बताओ।
सोचो किसी भी ढलाने से पानी नीचे की ओर ही क्यों बहता है? पहाड़ से भी पानी नीचे की ओर ही बहता है, ऊपर की ओर क्यों नही चढ़ता?
इस खेल के लिए एक छोटा पत्थर (बेर के बराबर), एक बड़ा पत्थर (नींबू के बराबर), और एक कागज़ का रोल लो। कागज़ की कई तहों से रोल बन सकता है।
- लगभग दो फुट लंबी डोरी लो।
- डोरी के एक सिरे पर छोटा पत्थर बाँधो। कागज़ पर चूहा बनाकर पत्थर पर चिपकाओ या बाँधो।
- अब डोरी के दूसरे सिरे को कागज़ के एक रोल में डालों।
- इस सिरे पर बड़ा पत्थर बाँधो और कागज़ पर बनाया हाथी उस पर चिपकाओ।
- कागज़ के रोल को गोल-गोल घुमाओ ताकि छोटा पत्थर घूमने लगे।
- खींच रहा है न चूहा हाथी को! खेल में चूहे ने ऐसा कमाल कैसे दिखाया होगा?

- क्या भारत को ढूँढ़ पाए?
- इसमें समुद्र कहाँ-कहाँ दिख रहा है?
- इसमें कौन-कौन से देश तुम देख पाए?
- भारत जिन देशों के साथ क्रिकेट मैच खेलता है, क्या उनमें से कुछ को देख पाए? जैसे - इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका।
- और क्या-क्या देखा?
- क्या तुम अपने राज्य को पहचान पाए? नक्शे पर उसका नाम लिखो।
- तुम्हारे राज्य से लगे हुए, कौन-से राज्य हैं?
- क्या तुम कभी किसी और राज्य में गए हो?
- शाहमीर यह सोचता है कि राज्यों के बीच में ज़मीन पर लाइन बनी होती है। तुम इस बारे में क्या सोचते हो?
आज चाँद को देखो और उसका चित्र बनाओ। एक हफ़्ते बाद कैसा दिखता है और 15 दिन बाद कैसा दिखता है, उसका भी चित्र बनाओ।
| आज की तारीख | एक हफ़्ते बाद की तारीख | 15 दिन बाद की तारीख |
| ______ | ______ | ______ |
अगली पूर्णमासी कब है? उस दिन चाँद किस समय निकलेगा? कैसा दिखेगा?
दिल्ली में कुछ दिनों तक चाँद के निकलने और डूबने का समय तालिका में दिया गया है।
| तारीख | चाँद निकलने का समय घंटा : मिनट |
चाँद डूबने का समय घंटा : मिनट |
| 28-10-2007 | 19:16 | 08:5 |
| 29-10-2007 | 20:17 | 10:03 |
| 30-10-2007 | 21:22 | 11:08 |
| 31-10-2007 | 22:29 | 12:03 |
28 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।
29 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।
29 अक्तूबर को चाँद निकलने में ______ घंटे ______ मिनट का फ़र्क आया।
अगर तुमने आज शाम को सात बजे चाँद निकलते देखा तो क्या कल भी ठीक सात बजे चाँद देख पाओगे?
बच्चे फिसल पट्टी (स्लाइड) पर नीचे की ओर ही क्यों फिसलते हैं, नीचे से ऊपर क्यों नहीं? अगर यह फिसलन सुनीता के अंतरिक्ष यान में पहुँच जाए तब क्या ऐसे फिसल सकेंगे? क्यों?
