Advertisements
Advertisements
Question

अब्दुल ने देखा कि रास्ते में एक बहुत बड़ा पेड़ गिरा हुआ था। उस पेड़ की कुछ टूटी हुई जड़ें भी दिखाई दीं। उसे अपने घर का नीम का पेड़ याद आ गया। उसने सोचा–
- क्या इतने बड़े पेड़ को किसी ने उखाड़ा होगा या यह अपने आप ही गिर गया?
- यह पेड़ कितना पुराना होगा?
- चित्र में देखो, कैसे पेड़ के चारों तरफ़ की ज़मीन सीमेंट से पक्की की गई है। इसे बारिश का पानी कैसे मिलेगा?

Advertisements
Solution
- यह अपने आप ही आँधी आने के कारण गिर गया।
- यह पेड़ 50 साल से ज़्यादा पुराना होगा।
- इसे पानी इसकी जड़ों के द्वारा मिलेगा, जो कि जमीन में काफ़ी अंदर तक गई है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
क्या सभी पौधों की जड़ें होती हैं?
अपने आस-पास कुछ पेड़-पौधे देखो। अंदाज़ा लगाओ, इनकी जड़ें कितनी गहरी होंगी?
तुम क्या सोचते हो कि तेज़ आँधी के बावज़ूद नीम का पेड़ क्यों नहीं गिरा?
तुम्हारे आस-पास किन पौधों को नियमित रूप से पानी देने की जरूरत होती है?
- अगर इन पौधे को पानी न दें, तो क्या होगा?
तुम्हारे आस-पास ऐसे कौन-से पेड़-पौधे हैं, जिन्हें पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्हें पानी कहाँ से मिलता है? कोई दो अंदाज़ लगाओ।
अब्दुल को यह सोचकर आश्चर्य हुआ, क्या मूली भी जड़ है। क्यों?
आजकल तो अब्दुल के दिमाग में पौधे ही घूमते हैं। उनके बारे में अनेकों सवाल उठते हैं।

स्कूल की दीवार से एक पौधा निकलते देखकर अब्दुल सोचने लगा-
- इस पौधे की जड़ें कहाँ तक जा रही होंगी?
- इसकी जड़ों को पानी कहाँ से मिलता होगा?
- यह पौधा कितना बड़ा होगा?
- दीवार का क्या होगा?
- चित्र में दिखाए गए पौधे को पहचानो और नाम बताओ?
तुम्हारे इलाके में सबसे पुराने पेड़ कौन-से हैं?
- अपने बड़ों से पता करो कि वे पेड़ कितने साल पुराने हैं?
- इस पेड़ पर कौन-कौन से पक्षी रहते हैं?
- क्या कभी तुमने कोई बड़ा पेड़ गिरा हुआ देखा है? उसे देखकर तुमने क्या सोचा?

- क्या आप बरगद के पेड़ पर झूले हैं?
- आपने झूलते समय क्या पकड़ रखा था?
- क्या तुमने कभी कोई ऐसा पेड़ देखा है, जिसकी जड़ें, टहनियों से लटकती हों?
आरिफ़ और रूपाली में आपस में बहस छिड़ गई कि ये-ये चीज़ें बढ़ती हैं।
आरिफ़ - पत्ते, मुन्ना, कली, पिल्ला, नाखून, गाड़ी
रूपाली - चाँद, पेड़, मैं, बाल, तरबूज़, मच्छर, कौआ
- तुम्हें क्या लगता है, इनमें से कौन-कौन सी चीज़ें बढ़ती हैं?
- तुम भी अपनी एक सूची बनाओ और लिखो। आपकी सूची में उन चीजों के नाम शामिल हो सकते हैं जो आरिफ़ और रूपाली की सूची में हैं।
