Advertisements
Advertisements
Question
‘आपसी स्नेह संयुक्त परिवार की नींव है’ इसपर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।
Advertisements
Solution
संयुक्त परिवार प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं रीति-रिवाजों का दर्पण है। यह प्राचीन भारतीय कला, हस्तशिल्प, शिल्प कौशल आदि को संरक्षित करता है तथा पीढ़ी दर पीढ़ी इन्हें भविष्य मे हस्तांतरित करता रहता है। प्राचीन काल से ही लोगों ने सामाजिक ताने-बाने का ऐसा गठन किया है कि लोग संयुक्त परिवार में रहना ही पसंद करते हैं। संयुक्त परिवार में एक ही घर में कई लोग रहते हैं जैसे कि अगर हमारे माता-पिता उस घर में हैं तो उनके माता-पिता भी अगर जीवित हैं तो उसी घर में रहते हैं। इसके अलावा चाचा-चाची, भाई-बेहन, तथा अन्य लोग भी संयुक्त परिवार में रहते हैं। अधिकतर संयुक्त परिवार में हमेशा खुशी भरा माहौल होता है क्योंकि हमेशा परिवार में अधिक लोग होने कारण लोगों का मनोरंजन होता रहता है। संयुक्त परिवार एक ऐसा परिवार है जिसका कोई बुजुर्ग कभी वृद्धा आश्रम नहीं जाता। संयुक्त परिवार बच्चों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच है। बच्चों के लिए परिवार में स्थिरता, सुरक्षा और संरक्षण का माहौल बनाया जाता है। एक संयुक्त परिवार में, बच्चे अपने माता- पिता के साथ प्यार, समर्थन और मार्गदर्शन के साथ अपनी प्रकृति को विकसित कर सकते हैं। परिवार की समरसता और सहयोग उन्हें संघर्षों के सामने सामर्थ्यपूर्वक खड़ा होने में मदद करती है। लेकिन पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव बढ़ने से आधुनिक पीढ़ी का अपने बुजुर्गों व अभिभावकों के प्रति आदर कम होने लगा है। वृद्धावस्था में अधिकतर बीमार रहने वाले माता-पिता अब उन्हें बोझ लगने लगे हैं। वे अपने संस्कारों और मूल्यों से कट कर एकांकी जीवन को ही अपनी असली खुशी व आदर्श मान बैठे हैं।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
लेखक सियारामशरण गुप्त की ‘काकी’ कहानी पढ़िए तथा उसके प्रमुख पात्रों की विशेषताएँ लिखिए।
‘आज के बच्चे कल का भविष्य’, इस बारे में स्वमत लिखिए।
निम्नलिखित विषय पर एक परिच्छेद लिखिए:
‘डिजिटल भारतः एक पहल’
कारण लिखिए:
मनोहर रोने लगा ______
संजाल:

आकृति पूर्ण कीजिए:
इससे नाम चलता है - ______
अर्थपूर्ण शब्द तैयार कीजिए:
| र्धां | द् | गि | अ | नी |
______
‘ताई की बदलती स्वाभाविक स्थिति’ स्पष्ट कीजिए।
कहानी (ताई) में आए संत साहित्यकार
- ______
- ______
जिस व्यक्ति ने आपको सर्वाधिक प्रेरित किया है, उसके व्यक्तित्व की विशेषताएँ लिखिए।
