English

आपको किरोसिन, तारपीन का तेल तथा जल दिए गए हैं। इनमें से किसमें प्रकाश सबसे अधिक तीव्र गति से चलता है? सारणी में दिए गए आँकड़ों का उपयोग कीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

आपको किरोसिन, तारपीन का तेल तथा जल दिए गए हैं। इनमें से किसमें प्रकाश सबसे अधिक तीव्र गति से चलता है? सारणी में दिए गए आँकड़ों का उपयोग कीजिए।

द्रव्यात्मक माध्यम अपवर्तनांक द्रव्यात्मक माध्यम अपवर्तनांक
वायु 1.0003 कनाडा बालसम 1.53
बर्फ़ 1.31 खनिज नमक 1.54
जल 1.33 कार्बन डाइसल्फाइड 1.63
ऐल्कोहॉल 1.36 सघन फ्लिंट कॉंच 1.65
किरोसिन 1.44 रूबी (माणिक्य) 1.71
संगलित क्वार्टज़ 1.46 नीलम 1.77
तारपीन का तेल 1.47 हीरा 2.42
बेंजीन 1.50    
क्राउन कॉंच 1.52    
Answer in Brief
Advertisements

Solution 1

पानी में प्रकाश केरोसिन और तारपीन की तुलना में अधिक तेजी से यात्रा करता है क्योंकि पानी का अपवर्तनांक केरोसिन और तारपीन की तुलना में कम है। प्रकाश की गति अपवर्तनांक के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

shaalaa.com

Solution 2

सारणी से किरोसिन का अपवर्तनांक = 1.44

तारपीन का अपवर्तनांक = 1.47

जल का अपवर्तनांक = 1.33

इसमें जल में प्रकाश की चाल सबसे अधिक है और तारपीन के तेल में प्रकाश की चाल सबसे कम है क्योंकि जिसका अपवर्तनांक जितना अधिक होगा उस माध्यम में प्रकाश की चाल उतनी ही कम होगी और जिस माध्यम का अपवर्तनांक जितना कम होगा उसमें प्रकाश की चाल उतनी ही अधिक होगी।

shaalaa.com
प्रकाश के अपवर्तन - अपवर्तनांक
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 9: प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन - पाठ्य प्रश्न [Page 165]

APPEARS IN

NCERT Vigyaan [Hindi] Class 10
Chapter 9 प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन
पाठ्य प्रश्न | Q 10. | Page 165
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×