English

आकृति में बच्चों का एक खिलौना दर्शाया गया है। खिलौना एक अर्धगोले तथा शंकु की सहायता से बनाया गया है। आकृति में दर्शाए गए माप के आधारपर खिलौने का घनफल तथा पृष्ठफल ज्ञात कीजिए। (π = 3.14) - Mathematics 2 - Geometry [गणित २ - ज्यामिति]

Advertisements
Advertisements

Question

आकृति में बच्चों का एक खिलौना दर्शाया गया है। खिलौना एक अर्धगोले तथा शंकु की सहायता से बनाया गया है। आकृति में दर्शाए गए माप के आधारपर खिलौने का घनफल तथा पृष्ठफल ज्ञात कीजिए। (π = 3.14)

  

Sum
Advertisements

Solution

खिलौना यह शंकु तथा अर्धगोले से बना है |

दोनों के आधार समान है |

मानो कि, दोनों की त्रिज्याएँ r है |

∴ r = 3 सेमी

शंकु की ऊँचाई (h) = 4 सेमी

मानो कि, शंकु की तिरछी ऊँचाई l है |

`l^2 = r^2 + h^2`

∴ `l^2 = 3^2 + 4^2`

∴ `l^2 = 9 + 16`

∴ `l^2 = 25`

∴ l = 5 सेमी ...............(दोनों पक्षों का वर्गमूल लेने पर)

खिलौने का संपूर्ण पृष्ठफल = शंकु का वक्रपृष्ठफल + अर्धगोले का वक्रपृष्ठफल

= πrl + 2πr2

= πr(l + 2r) 

= 3.14 × 3(5 + 2 × 3)

= 3.14 × 3 × 11

= 3.14 × 33 = 103.62 सेमी2

∴ खिलौने का संपूर्ण पृष्ठफल 103.62 सेमी2 है | 

खिलौने का घनफल = शंकु का घनफल + अर्धगोले का घनफल

= `1/3pir^2h + 2/3pir^3`

= `1/3pir^2(h + 2r)`

= `1/3 xx 3.14 xx 3 xx 3(4 + 2 xx 3)`

= 3.14 × 3 × 10 = 94.2 सेमी3

खिलौने का संपूर्ण पृष्ठफल 103.62 सेमीतथा घनफल 94.2 सेमी3 है | 

shaalaa.com
शंकु का घनफल
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 7: महत्वमापन - प्रश्नसंग्रह 7.1 [Page 145]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 7 महत्वमापन
प्रश्नसंग्रह 7.1 | Q 10. | Page 145

RELATED QUESTIONS

किसी शंकु के आधार की त्रिज्या 1.5 सेमी तथा लंब ऊँचाई 5 सेमी हो तो शंकु का घनफल ज्ञात कीजिए।


आकृति में निरीक्षण द्‌वारा ज्ञात कीजिए कि वृत्ताकार बेलन के आकार वाले बर्तन में कितना जग पानी भरा जाएगा?

शंक्वाकार पानी का जग

वृत्ताकार बेलन के आकार का पात्र 


किसी वृत्ताकार बेलन तथा शंकु का आधार समान है। वृत्ताकार बेलन पर शंकु को रखें वृत्ताकार बेलन की ऊँचाई 3 सेमी तथा उसके आधार का क्षेत्रफल 100 वर्ग सेमी है यदि संपूर्ण घनाकृति का घनफल 500 घसेमी हो तो संपूर्ण घनाकृति की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

 


आइस्क्रीम का बर्तन लंबवृत्ताकर बेलन के आकार का है जिसके आधार की त्रिज्या 12 सेमी तथा ऊँचाई 7 सेमी है। यह बर्तन आइस्क्रीम से पूर्णत: भरा है। पूर्ण आइस्क्रीम विद्यार्थियों को आइस्क्रीम शंक्वाकार कोन में बांटी गई जिसके खुले भाग का व्यास 4 सेमी तथा ऊँचाई 3.5 सेमी है। यदि प्रत्येक विद्यार्थी को एक शंक्वाकार कोन दिया गया हो, तो ऐसे कितने विद्यार्थियों को आइस्क्रीम बाँटी गई?


एक शंकु का संपूर्ण पृष्ठफल 7128 सेमी2 तथा शंकु के आधार की त्रिज्या 28 सेमी हो तो शंकु का घनफल ज्ञात कीजिए।`(π = 22/7)`


एक शंक्वाकार तंबू में 25 लोग रहते हैं। प्रत्येक को जमीन पर 4 वर्ग मी जगह लगती है। यदि तंबू की ऊँचाई 18 मीटर हो तो तंबू का घनफल कितना होगा?


एक खेत में पशुओं का सूखा चारा शंक्वाकार आकार की ढ़ेर करके रखा गया। ढ़ेर की ऊँचाई 2.1 मीटर है तथा आधार का व्यास 7.2 मीटर है, तो चारे के ढ़ेर का घनफल ज्ञात कीजिए। वर्षा की संभावना होने पर चारे को ढँकने के लिए कितने वर्गमीटर प्लास्टीक के कागज की आवश्यकता होगी ? `( π = 22/7 )` and `sqrt 17.37 = 4.17`


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×