Advertisements
Advertisements
Question
आकाशवाणी का इतिहास स्पष्ट कीजिए।
Explain
Advertisements
Solution
- “इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी” (आईबीसी) नामक एक निजी रेडियो केंद्र प्रतिदिन कार्यक्रम प्रसारित करने वाला पहला प्रसारण केंद्र था।
- बाद में इस कंपनी पर अंग्रेजी सरकार का नियंत्रण हो गया और इसका नाम “इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस” (आईएसबीएस) कर दिया गया। ८ जून १९३६ ई. को इस संस्था का नाम बदलकर “ऑल इंडिया रेडियो” (एआईआर) रखा गया।
- भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद ऑल इंडिया रेडियो भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का एक हिस्सा बन गया। प्रारंभ में यह सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रसारण करता था।
- प्रसिद्ध कवि पंडित नरेन्द्र शर्मा के सुझाव पर इसका नाम “आकाशवाणी” रखा गया। आकाशवाणी द्वारा मनोरंजन के अनेक कार्यक्रमों के साथ-साथ किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।
- लोकप्रिय रेडियो सेवा “विविधभारती” के माध्यम से २४ भाषाओं और १४६ बोलियों में कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है।
- वर्तमान समय में “रेडियो मिर्ची” जैसी कई निजी रेडियो सेवाएँ भी शुरू हो चुकी हैं।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
