English

आधुनिक आवर्त सारणी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/ कौन-से कथन गलत है/हैं? आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके घटते हुए परमाणु

Advertisements
Advertisements

Question

आधुनिक आवर्त सारणी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/ कौन-से कथन गलत है/हैं?

  1. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके घटते हुए परमाणु क्रमांक के आधार पर व्यवस्थित किया है।
  2. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भारों के आधार पर व्यवस्थित किया है।
  3. आवर्त सारणी में समस्थानिकों को संलग्न समूहों में रखा गया है।
  4. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित किया।

Options

  • केवल (i)

  • (i), (ii) तथा (iii)

  • (i), (ii) तथा (iv)

  • केवल (iv)

MCQ
Advertisements

Solution

  1. उनके घटते हुए परमाणु क्रमांक के आधार पर व्यवस्थित किया है।
  2. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भारों के आधार पर व्यवस्थित किया है।
  3. आवर्त सारणी में समस्थानिकों को संलग्न समूहों में रखा गया है।

स्पष्टीकरण - 

आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु क्रमांक के आधार पर व्यवस्थित किया गया है न कि उनके बढ़ते परमाणु भार के आधार पर। साथ ही, समस्थानिकों को आवर्त सारणी में संलग्न समूह (समूहों) में नहीं रखा गया है।

shaalaa.com
आधुनिक आवर्त सारणी
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 5: तत्वों का आर्वत वर्गीकरण - Exemplar [Page 38]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Vigyan Exemplar [Hindi] Class 10
Chapter 5 तत्वों का आर्वत वर्गीकरण
Exemplar | Q 4. | Page 38

RELATED QUESTIONS

मैग्नीशियम की तरह रासायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखिए? आपके चयन का क्या आधार है?


किस तत्व में दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूरित हैं?


किस तत्व में कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं?


किस तत्व में दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैैं?


नाइट्रोजन (परमाणु-संख्या 7) तथा फ़ॉस्फ़ोरस (परमाणु-संख्या 15) आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों?


आधुनिक आवर्त सारणी के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य हैं?


'आधुनिक आवर्त सारणी में हाइड्रोजन एक अद्वितीय स्थान रखता है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।


निम्नलिखित वर्ग पहेली को अंग्रेजी में पूर्ण कीजिए।

बायें से दायें -

(1) परमाणु क्रमांक 12 वाला तत्व

(3) एक धातु जिसका उपयोग डिब्बे बनाने में होता है तथा समूह 14 का सदस्य है।

(4) एक चमकदार अधातु जिसके बाह्यतम कोश में 7 इलेक्ट्रॉन होते हैं।

ऊपर से नीचे -

(2) अत्यधिक क्रियाशील एवं मुलायम धातु जो ज्वाला के संपर्क में लाने पर उसे पीला रंग प्रदान करती है तथा जिसे किरोसिन में रखा जाता है।

(5) द्वितीय आवर्त का प्रथम तत्व।

(6) एक तत्व जिसका उपयोग प्रतिदीप्ती बल्ब बनाने में होता है तथा जो आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 18 का द्वितीय सदस्य है।

(7) एक रेडियो सक्रिय तत्व जो हैलोजन परिवार का अंतिम सदस्य है।

(8) धातु जो कि स्टील का प्रमुख अवयव है तथा नम वायु में उद्घासन पर जंग बनता है।

(9) आधुनिक आवर्त सारणी का प्रथम उपधातु जिसके रेशों का उपयोग बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने में होता है।


  1. इस सीढ़ी में तत्वों के संकेत अस्तव्यस्त करके लिख दिए गए हैं।तत्वों के इन संकेतों को आवर्त सारणी में परमाणु क्रमांक के बढ़ते हुए क्रम में पुनर्व्यवस्थित कीजिए।
  2. इनको समूहों के क्रम में भी व्यवस्थित कीजिए।

समूह 15 का एक तत्व X द्वि-परमाण्वीय अणु के रूप में रहता है तथा उत्प्रेरक की उपस्थिति में 773 K पर हाइड्रोजन से संयोग पर एक यौगिक, अमोनिया बनता है जिसकी अभिलक्षणिक तीक्ष्ण अरुचिकर गंध होती है।

  1. तत्व X को पहचानिए यह कितने संयोजी इलेक्ट्रॉन रखता है।
  2. X के द्वि-परमाण्वीय अणु की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये। इसमें किस प्रकार का बंध बनता है।
  3. अमोनिया की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये। इसमें किस प्रकार के बंध बनते हैं?

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×