Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आधुनिक आवर्त सारणी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/ कौन-से कथन गलत है/हैं?
- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके घटते हुए परमाणु क्रमांक के आधार पर व्यवस्थित किया है।
- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भारों के आधार पर व्यवस्थित किया है।
- आवर्त सारणी में समस्थानिकों को संलग्न समूहों में रखा गया है।
- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित किया।
विकल्प
केवल (i)
(i), (ii) तथा (iii)
(i), (ii) तथा (iv)
केवल (iv)
Advertisements
उत्तर
- उनके घटते हुए परमाणु क्रमांक के आधार पर व्यवस्थित किया है।
- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भारों के आधार पर व्यवस्थित किया है।
- आवर्त सारणी में समस्थानिकों को संलग्न समूहों में रखा गया है।
स्पष्टीकरण -
आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु क्रमांक के आधार पर व्यवस्थित किया गया है न कि उनके बढ़ते परमाणु भार के आधार पर। साथ ही, समस्थानिकों को आवर्त सारणी में संलग्न समूह (समूहों) में नहीं रखा गया है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार है:
| समूह 16 | समूह 17 |
| - | - |
| - | A |
| - | - |
| B | C |
अब बताइए कि:
- A धातु है या अधातु।
- A की अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है या कम?
- C का साइज़ B से बड़ा होगा या छोटा?
- तत्व A, किस प्रकार आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा?
आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।
दिए गए तत्वों A, B, C, D तथा E (परमाणु क्रमांक क्रमश : 2, 3, 7, 10 तथा 30) में से समान आवर्त से संबंधित तत्व हैं -
एक तत्व जो सभी कार्बनिक यौगिकों का आवश्यक अवयव है, संबंधित है ______
आवर्त सारणी के एक समूह में ऊपर से नीचे जाने पर निम्नलिखित में से क्या नहीं बढ़ता है?
'आधुनिक आवर्त सारणी में हाइड्रोजन एक अद्वितीय स्थान रखता है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
तीन तत्व A, B तथा C के बाह्यतम कोशों में क्रमश : 3, 4 तथा 2 इलेक्ट्रॉन हैं। आधुनिक आवर्त सारणी में ये तत्व किस समूह संख्या से संबंधित हैं। इनकी संयोजकताएँ भी दीजिए।
तत्व A (परमाणु क्रमांक 19) जब तत्व B (परमाणु क्रमांक 17) से संयोग करता है तो बनने वाले उत्पाद का सूत्र लिखिए। इसका इलेक्ट्रॉनिक बिंदु सूत्र बनाइये बनने वाले बंध की प्रकृति क्या है?
मेंडेलीफ़ ने कुछ तत्व जो उस समय ज्ञात नहीं थे के अस्तित्व का अनुमान लगाया तथा उनमें से दो तत्वों को 'एका सिलिकन' तथा 'एका ऐलुमिनियम' नाम दिया।
- उन तत्वों के नाम दीजिए जिन्होंने इन तत्वों का स्थान लिया।
- आवर्त सारणी में इन तत्वों के समूह तथा आवर्त बताइये।
- इन तत्वों को धातु, अधातु अथवा उपधातु के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
- इनमें से प्रत्येक में कितने सहसंयोजी इलेक्ट्रॉन उपस्थित है।
समूह 15 का एक तत्व X द्वि-परमाण्वीय अणु के रूप में रहता है तथा उत्प्रेरक की उपस्थिति में 773 K पर हाइड्रोजन से संयोग पर एक यौगिक, अमोनिया बनता है जिसकी अभिलक्षणिक तीक्ष्ण अरुचिकर गंध होती है।
- तत्व X को पहचानिए यह कितने संयोजी इलेक्ट्रॉन रखता है।
- X के द्वि-परमाण्वीय अणु की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये। इसमें किस प्रकार का बंध बनता है।
- अमोनिया की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये। इसमें किस प्रकार के बंध बनते हैं?
