English

a. दो विद्युतरोधी आवेशित ताँबे के गोलों A तथा B के केन्द्रों के बीच की दूरी 50 cm है। यदि दोनों गोलों पर पृथक्-पृथक् आवेश 6.5 × 10-7 C हैं तो इनमें पारस्परिक स्थिर विद्युत प्रतिकर्षण बल कितना है? - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

  1. दो विद्युतरोधी आवेशित ताँबे के गोलों A तथा B के केन्द्रों के बीच की दूरी 50 cm है। यदि दोनों गोलों पर पृथक्-पृथक् आवेश 6.5 × 10-7 C हैं तो इनमें पारस्परिक स्थिर विद्युत प्रतिकर्षण बल कितना है? गोलों के बीच की दूरी की तुलना में गोलों A तथा B की त्रिज्याएँ नगण्य हैं।
  2. यदि प्रत्येक गोले पर आवेश की मात्रा दो गुनी तथा गोलों के बीच की दूरी आधी कर दी जाए तो प्रत्येक गोले पर कितना बल लगेगा?
Numerical
Advertisements

Solution

(a)

गोले A पर आवेश, qA = गोले B पर आवेश, qB = 6.5 × 10−7 C

गोलों के बीच की दूरी, r = 50 सेमी = 0.5 मीटर

दो गोलों के बीच प्रतिकर्षण बल,

`F = ("q"_"A" "q"_"B")/(4 pi ∈_0 r^2)`

0 = मुक्त आकाश या निर्वात की विद्युतहीलता अथवा परावैद्युतांक

`1/(4pi ∈_0) = 9 xx 10^9` N m2 C-2

∴ F = `(9 xx 10^9 xx (6.5 xx 10^-7)^2)/((0.5)^2)`

= 1.52 × 10-2 N

इसलिए, दोनों गोलों के बीच बल 1.52 × 10−2 N है।

(b) आवेश को दोगुना करने के बाद, गोले A पर आवेश, qA = गोले B पर आवेश, qB = 2 × 6.5 × 10−7 C = 1.3 × 10−6 C

गोलों के बीच की दूरी आधी हो जाती है।

∴ r = `0.5/2`

= 0.25 m

दो गोलों के बीच प्रतिकर्षण बल,

`"F" = ("q"_"A" "q"_"B")/(4 pi ∈_0 r^2)`

= `(9 xx 10^9 xx 1.3 xx 10^-6 xx 1.3 xx 10^-6)/(0.25)^2`

= 16 × 1.52 × 10-2

= 0.243 N

इसलिए, दोनों गोलों के बीच बल 0.243 N है।

shaalaa.com
कूलॉम नियम
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1: वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र - अभ्यास [Page 42]

APPEARS IN

NCERT Bhautiki bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
Chapter 1 वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र
अभ्यास | Q 1.12 | Page 42
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×