हिंदी

a. दो विद्युतरोधी आवेशित ताँबे के गोलों A तथा B के केन्द्रों के बीच की दूरी 50 cm है। यदि दोनों गोलों पर पृथक्-पृथक् आवेश 6.5 × 10-7 C हैं तो इनमें पारस्परिक स्थिर विद्युत प्रतिकर्षण बल कितना है?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

  1. दो विद्युतरोधी आवेशित ताँबे के गोलों A तथा B के केन्द्रों के बीच की दूरी 50 cm है। यदि दोनों गोलों पर पृथक्-पृथक् आवेश 6.5 × 10-7 C हैं तो इनमें पारस्परिक स्थिर विद्युत प्रतिकर्षण बल कितना है? गोलों के बीच की दूरी की तुलना में गोलों A तथा B की त्रिज्याएँ नगण्य हैं।
  2. यदि प्रत्येक गोले पर आवेश की मात्रा दो गुनी तथा गोलों के बीच की दूरी आधी कर दी जाए तो प्रत्येक गोले पर कितना बल लगेगा?
संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

(a)

गोले A पर आवेश, qA = गोले B पर आवेश, qB = 6.5 × 10−7 C

गोलों के बीच की दूरी, r = 50 सेमी = 0.5 मीटर

दो गोलों के बीच प्रतिकर्षण बल,

`F = ("q"_"A" "q"_"B")/(4 pi ∈_0 r^2)`

0 = मुक्त आकाश या निर्वात की विद्युतहीलता अथवा परावैद्युतांक

`1/(4pi ∈_0) = 9 xx 10^9` N m2 C-2

∴ F = `(9 xx 10^9 xx (6.5 xx 10^-7)^2)/((0.5)^2)`

= 1.52 × 10-2 N

इसलिए, दोनों गोलों के बीच बल 1.52 × 10−2 N है।

(b) आवेश को दोगुना करने के बाद, गोले A पर आवेश, qA = गोले B पर आवेश, qB = 2 × 6.5 × 10−7 C = 1.3 × 10−6 C

गोलों के बीच की दूरी आधी हो जाती है।

∴ r = `0.5/2`

= 0.25 m

दो गोलों के बीच प्रतिकर्षण बल,

`"F" = ("q"_"A" "q"_"B")/(4 pi ∈_0 r^2)`

= `(9 xx 10^9 xx 1.3 xx 10^-6 xx 1.3 xx 10^-6)/(0.25)^2`

= 16 × 1.52 × 10-2

= 0.243 N

इसलिए, दोनों गोलों के बीच बल 0.243 N है।

shaalaa.com
कूलॉम नियम
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1: वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र - अभ्यास [पृष्ठ ४७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Bhautiki bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
अध्याय 1 वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र
अभ्यास | Q 1.12 | पृष्ठ ४७
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×