हिंदी

NCERT solutions for भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 1 - वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र [Latest edition]

Advertisements

Chapters

NCERT solutions for भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 1 - वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र - Shaalaa.com
Advertisements

Solutions for Chapter 1: वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र

Below listed, you can find solutions for Chapter 1 of CBSE NCERT for भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२.


अभ्यास
अभ्यास [Pages 46 - 50]

NCERT solutions for भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ 1 वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र अभ्यास [Pages 46 - 50]

1.1Page 46

वायु में एक-दूसरे से 30 cm दूरी पर रखे दो छोटे आवेशित गोलों पर क्रमशः 2 × 10−7 C तथा 3 × 10−7 C आवेश हैं। उनके बीच कितना बल है?

1.2Page 46

0.4 μC आवेश के किसी छोटे गोले पर किसी अन्य छोटे आवेशित गोले के कारण वायु में 0.2 N बल लगता है। यदि दूसरे गोले पर 0.8 μC आवेश हो तो

  1. दोनों गोलों के बीच कितनी दूरी है?
  2. दूसरे गोले पर पहले गोले के कारण कितना बल लगता है?
1.3Page 46

जाँच द्वारा सुनिश्चित कीजिए कि `"ke"^2/("Gm"_"e""m"_"p")` विमाहीन है। भौतिक नियतांकों की सारणी देखकर इस अनुपात का मान ज्ञात कीजिए। यह अनुपात क्या बताता है?

1.4 - (a)Page 46

“किसी वस्तु का वैद्युत आवेश क्वाण्टीकृत है। इस प्रकथन से क्या तात्पर्य है?

1.4 - (b)Page 46

स्थूल अथवा बड़े पैमाने पर वैद्युत आवेशों से व्यवहार करते समय हम वैद्युत आवेश के  क्वांटमीकरण की उपेक्षा कैसे कर सकते हैं?

1.5Page 46

जब काँच की छड़ को रेशम के टुकड़े से रगड़ते हैं तो दोनों पर आवेश आ जाता है। इसी प्रकार की परिघटना का वस्तुओं के अन्य युग्मों में भी प्रेक्षण किया जाता है। स्पष्ट कीजिए कि यह प्रेक्षण आवेश संरक्षण नियम से किस प्रकार सामंजस्य रखता है?

1.6Page 46

चार बिन्दु आवेश qA = 2 μC, qB = -5 μC, qC = 2 μC तथा qD = -5 μC, 10 cm भुजा के किसी वर्ग ABCD के शीर्षों पर अवस्थित हैं। वर्ग के केन्द्र पर रखे 1 μC आवेश पर लगने वाला बल कितना है ?

1.7Page 46
  1. स्थिर विद्युत-क्षेत्र रेखा एक सतत वक्र होती है अर्थात कोई क्षेत्र रेखा एकाएक नहीं टूट सकती क्यों?
  2. स्पष्ट कीजिए कि दो क्षेत्र रेखाएँ कभी-भी एक-दूसरे का प्रतिच्छेदन क्यों नहीं करतीं?
1.8Page 46

दो बिन्दु आवेश qA = 3 μC तथा qB = -3 μC निर्वात में एक-दूसरे से 20 cm दूरी पर स्थित हैं।

  1. दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा AB के मध्य बिन्दु O पर विद्युत-क्षेत्र कितना है?
  2. यदि 1.5 x 10-9 C परिमाण का कोई ऋणात्मक परीक्षण आवेश इसे बिन्दु पर रखा जाए तो यह परीक्षण आवेश कितने बल का अनुभव करेगा?
1.9Page 46

किसी निकाय में दो आवेश qA = 2.5 × 10-7 C तथा qB = – 2.5 × 10-7 C क्रमशः दो बिन्दुओं A : (0, 0, -15 cm) तथा B : (0, 0, +15 cm) पर अवस्थित हैं। निकाय का कुल आवेश तथा वैद्यत-द्विध्रुव आघूर्ण क्या है?

1.10Page 46

4 × 10-9 C m द्विध्रुव आघूर्ण को कोई विद्युत-द्विध्रुव 5 × 104 NC-1 परिमाण के किसी एकसमान विद्युत-क्षेत्र की दिशा से 30° पर संरेखित है। द्विध्रुव पर कार्यरत बल आघूर्ण का परिमाण परिकलित कीजिए।

1.11Page 46

ऊन से रगड़े जाने पर कोई पॉलीथीन का टुकड़ा 3 × 10-7 C के ऋणावेश से आवेशित पाया गया।

  1. स्थानान्तरित (किस पदार्थ से किस पदार्थ में) इलेक्ट्रॉनों की संख्या आकलित कीजिए।
  2. क्या ऊन से पॉलीथीन में संहति का स्थानान्तरण भी होता है?
1.12Page 47
  1. दो विद्युतरोधी आवेशित ताँबे के गोलों A तथा B के केन्द्रों के बीच की दूरी 50 cm है। यदि दोनों गोलों पर पृथक्-पृथक् आवेश 6.5 × 10-7 C हैं तो इनमें पारस्परिक स्थिर विद्युत प्रतिकर्षण बल कितना है? गोलों के बीच की दूरी की तुलना में गोलों A तथा B की त्रिज्याएँ नगण्य हैं।
  2. यदि प्रत्येक गोले पर आवेश की मात्रा दो गुनी तथा गोलों के बीच की दूरी आधी कर दी जाए तो प्रत्येक गोले पर कितना बल लगेगा?
1.13Page 47

मान लीजिए प्रश्न 1.12 में गोले A तथा B साइज में सर्वसम हैं तथा इसी साइज का कोई तीसरा अनावेशित गोला पहले तो पहले गोले के सम्पर्क, तत्पश्चात दूसरे गोले के सम्पर्क में लाकर, अन्त में दोनों से ही हटा लिया जाता है। अब A तथा B के बीच नया प्रतिकर्षण बल कितना है?

1.14Page 47

निचे दिए गए चित्र में किसी एकसमान स्थिर विद्युत-क्षेत्र में तीन आवेशित कणों के पथचिह्न (tracks) दर्शाए गए हैं। तीनों आवेशों के चिह्न लिखिए। इनमें से किस कण का आवेश-संहति अनुपात `("q"//"m")` में अधिकतम है?

1.15Page 47

एकसमान विद्युत-क्षेत्र E = 3 x 103 `hati` N/C पर विचार कीजिए।

  1. इस क्षेत्र का 10 cm भुजा के वर्ग के उस पाश्र्व से जिसका तल yz तल के समान्तर है, गुजरने वाला फ्लक्स क्या है?
  2. इसी वर्ग से गुजरने वाला फ्लक्स कितना है यदि इसके तल का अभिलम्ब x-अक्ष से 60° का कोण बनाता है?
1.16Page 47

पिछला प्रश्न में दिए गए एकसमान विद्युत-क्षेत्र का 20 cm भुजा के किसी घन से (जो इस प्रकार अभिविन्यासित है कि उसके फलक निर्देशांक तलों के समान्तर हैं) कितना नेट फ्लक्स गुजरेगा?

1.17Page 47

किसी काले बॉक्स के पृष्ठ पर विद्युत-क्षेत्र की सावधानीपूर्वक ली गई माप यह संकेत देती है। कि बॉक्स के पृष्ठ से गुजरने वाला नेट फ्लक्स 8.0 x 103 Nm2/C है।

  1. बॉक्स के भीतर नेट आवेश कितना है?
  2. यदि बॉक्स के पृष्ठ से नेट बहिर्मुखी फ्लक्स शून्य है तो क्या आप यह निष्कर्ष निकालेंगे कि बॉक्स के भीतर कोई आवेश नहीं है? क्यों, अथवा क्यों नहीं?
1.18Page 47

निचे दिए गए चित्र में दर्शाए अनुसार 10 cm भुजा के किसी वर्ग के केन्द्र से ठीक 5 cm ऊँचाई पर कोई +10 µC आवेश रखा है। इस वर्ग से गुजरने वाले विद्युत फ्लक्स का। परिमाण क्या है? (संकेत : वर्ग को 10 cm किनारे के किसी घन का एक फलक मानिए)

1.19Page 48

2.0 µC का कोई बिन्दु आवेश किसी किनारे पर 9.0 cm किनारे वाले किसी घनीय गाउसीय पृष्ठ के केन्द्र पर स्थित है। पृष्ठ से गुजरने वाला नेट फ्लक्स क्या है?

1.20Page 48

किसी बिन्द आवेश के कारण, उस बिन्दु को केन्द्र मानकर खींचे गए 10 cm त्रिज्या के गोलीय गाउसीय पृष्ठ पर विद्युत फ्लक्स- 1.0 x 103 Nm2/C

  1. यदि गाउसीय पृष्ठ की त्रिज्या दो गुनी कर दी जाए तो पृष्ठ से कितना फ्लक्स गुजरेगा?
  2. बिन्दु आवेश का मान क्या है?
1.21Page 48

10 cm त्रिज्या के चालक गोले पर अज्ञात परिमाण का आवेश है। यदि गोले के केन्द्र से 20 cm दूरी पर विद्युत-क्षेत्र 1.5 x 103 N/C त्रिज्यतः अन्तर्मुखी (radially inward) है तो गोले पर नेट आवेश कितना है?

1.22Page 48

2.4 m व्यास के एकसमान आवेशित चालक गोले का पृष्ठीय आवेश घनत्व 80.0 µC/m2 है।

  1. गोले पर आवेश ज्ञात कीजिए।
  2. गोले के पृष्ठ से निर्गत कुल विद्युत फ्लक्स क्या है?
1.23Page 48

कोई अनन्त रैखिक आवेश 2 cm दूरी पर 9 x 104 NC-1 विद्युत-क्षेत्र उत्पन्न करता है। रैखिक आवेश घनत्व ज्ञात कीजिए।

1.24Page 48

दो बड़ी, पतली धातु की प्लेटें एक-दूसरे के समानान्तर एवं निकट हैं। इनके भीतरी फलकों पर, प्लेटों के पृष्ठीय आवेश घनत्वों के चिह्न विपरीत हैं तथा इनका परिमाण 17.0 x 10-23 C/m है।

  1. पहली प्लेट के बाह्य क्षेत्र में,
  2. दूसरी प्लेट के बाह्य क्षेत्र में, तथा
  3. प्लेटों के बीच में विद्युत-क्षेत्र E का परिमाण परिकलित कीजिए।

अतिरिक्त अभ्यास

1.25Page 48

2.55 x 104 NC-1 के नियत विद्युत-क्षेत्र के प्रभाव में 12 इलेक्ट्रॉन आधिक्य की कोई तेल बूंद स्थिर रखी जाती है। तेल का घनत्व 1.26 g cm3 है। बूंद की त्रिज्या का आकलन कीजिए। (g = 9.81 m s-2, e = 1.60 x 10-19 C)।

1.26 - (a)Page 48

निचे दिए गए चित्र में दर्शाए गए वक्र में से कौन सम्भावित स्थिर विद्युत-क्षेत्र रेखाएँ निरूपित नहीं करते?

1.26 - (b)Page 48

निचे दिए गए चित्र में दर्शाए गए वक्र में से कौन सम्भावित स्थिर विद्युत-क्षेत्र रेखाएँ निरूपित नहीं करते

1.26 - (c)Page 48

निचे दिए गए चित्र में दर्शाए गए वक्र में से कौन सम्भावित स्थिर विद्युत-क्षेत्र रेखाएँ निरूपित नहीं करते?

1.26 - (d)Page 49

निचे दिए गए चित्र में दर्शाए गए वक्र में से कौन सम्भावित स्थिर विद्युत-क्षेत्र रेखाएँ निरूपित नहीं करते?

1.26 - (e)Page 49

निचे दिए गए चित्र में दर्शाए गए वक्र में से कौन सम्भावित स्थिर विद्युत-क्षेत्र रेखाएँ निरूपित नहीं करते?

1.27Page 49

दिक्स्थान के किसी क्षेत्र में, विद्युत-क्षेत्र सभी जगह z-दिशा के अनुदिश है। परन्तु विद्युत क्षेत्र का परिमाण नियत नहीं है, इसमें एकसमान रूप से z-दिशा के अनुदिश 105 NC-1 प्रति मीटर की दर से वृद्धि होती है। वह निकाय जिसका ऋणात्मक z-दिशा में कुल द्विध्रुव आघूर्ण 10-7 cm के बराबर है, कितना बल तथा बल-आघूर्ण अनुभव करता है?

1.28 - (a)Page 49

किसी चालक A, जिसमें निचे दिए गए चित्र में दर्शाए अनुसार कोई कोटर/गुहा (Cavity) है, को Q आवेश दिया गया है। यह दर्शाइए कि समस्त आवेश चालक के बाह्य पृष्ठ पर प्रतीत होना चाहिए।

1.28 - (b)Page 49

निचे दिए गए चित्र में  कोई अन्य चालक B जिस पर आवेश q है, को कोटर/गुहा (Cavity) में इस प्रकार सँसा दिया जाता है कि चालक Bचालक A से विद्युतरोधी रहे। यह दर्शाइए कि चालक A के बाह्य पृष्ठ पर कुल आवेश Q + q है। 

1.28 - (c)Page 49

किसी सुग्राही उपकरण को उसके पर्यावरण के प्रबल स्थिर विद्युत-क्षेत्रों से परिरक्षित किया जाना है। सम्भावित उपाय लिखिए।

1.29Page 49

किसी खोखले आवेशित चालक में उसके पृष्ठ पर कोई छिद्र बनाया गया है। यह दर्शाइए कि छिद्र में विद्युत-क्षेत्र (σ/2ε0) `hat"n"` है, जहाँ  `hat"n"` अभिलम्बवत् दिशा में बहिर्मुखी एकांक सदिश है तथा σ छिद्र के निकट पृष्ठीय आवेश घनत्व है।

1.30Page 49

गाउस नियम का उपयोग किए बिना किसी एकसमान रैखिक आवेश घनत्व 2 के लम्बे पतले तार के कारण विद्युत-क्षेत्र के लिए सूत्र प्राप्त कीजिए।[संकेत : सीधे ही कूलॉम नियम का उपयोग करके आवश्यक समाकलन का मान निकालिए।]

1.31Page 49

अब ऐसा विश्वास किया जाता है कि स्वयं प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन (जो सामान्य द्रव्य के नाभिकों का निर्माण करते हैं) और अधिक मूल इकाइयों जिन्हें क्वार्क कहते हैं, के बने हैं। प्रत्येक प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन तीन क्वार्को से मिलकर बनता है। दो प्रकार के क्वार्क होते हैं : ‘अप क्वार्क (u द्वारा निर्दिष्ट) जिन पर + (2/3)e आवेश तथा ‘डाउन क्वार्क (d द्वारा निर्दिष्ट) जिन पर (-1/3) e आवेश होता है, इलेक्ट्रॉन से मिलकर सामान्य द्रव्य बनाते हैं। (कुछ अन्य प्रकार के क्वार्क भी पाए गए हैं जो भिन्न असामान्य प्रकार का द्रव्य बनाते हैं।) प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन के सम्भावित क्वार्क संघटन सुझाइए।

1.32Page 50
  1. किसी यादृच्छिक स्थिर विद्युत-क्षेत्र विन्यास पर विचार कीजिए। इस विन्यास की किसी शून्य-विक्षेप स्थिति (null-point अर्थात् जहाँ E = 0) पर कोई छोटा परीक्षण आवेश रखा गया है। यह दर्शाइए कि परीक्षण आवेश का सन्तुलन आवश्यक रूप से अस्थायी है।
  2. इस परिणाम का समान परिमाण तथा चिह्नों के दो आवेशों (जो एक-दूसरे से किसी दूरी पर रखे हैं) के सरल विन्यास के लिए सत्यापन कीजिए।
1.33Page 50

प्रारम्भ में x-अक्ष के अनुदिश vx चाल से गति करती हुई, दो आवेशित प्लेटों के मध्य क्षेत्र में m द्रव्यमान तथा -q आवेश का एक कण प्रवेश करता है। प्लेटों की लम्बाई L है। इन दोनों प्लेटों के बीच एकसमान विद्युत-क्षेत्र E बनाए रखा जाता है। दर्शाइए कि प्लेट के अन्तिम किनारे पर कण का ऊर्ध्वाधर विक्षेप \[\ce{\frac{qE{L}^{2}}{2m{v}_{x}^{2}}}\] है।

1.34Page 50

प्रश्न 1.33 में वर्णित कण की इलेक्ट्रॉन के रूप में कल्पना कीजिए जिसको vx = 2.0 x 106 ms-1 के साथ प्रक्षेपित किया गया है। यदि 0.5 cm की दूरी पर रखी प्लेटों के बीच विद्युत-क्षेत्र E का मान 9.1 x 102 N/C हो तो ऊपरी प्लेट पर इलेक्ट्रॉन कहाँ टकराएगा? (e = 1.6 x 10-19 C, me = 9.1 x 10-31 kg)

Solutions for 1: वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र

अभ्यास
NCERT solutions for भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 1 - वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र - Shaalaa.com

NCERT solutions for भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 1 - वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र

Shaalaa.com has the CBSE Mathematics भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ CBSE solutions in a manner that help students grasp basic concepts better and faster. The detailed, step-by-step solutions will help you understand the concepts better and clarify any confusion. NCERT solutions for Mathematics भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ CBSE 1 (वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र) include all questions with answers and detailed explanations. This will clear students' doubts about questions and improve their application skills while preparing for board exams.

Further, we at Shaalaa.com provide such solutions so students can prepare for written exams. NCERT textbook solutions can be a core help for self-study and provide excellent self-help guidance for students.

Concepts covered in भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 1 वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र are वैद्युत आवेश, प्रेरण द्वारा आवेशन, वैद्युत आवेश के मूल गुण, कूलॉम नियम, बहुल आवेशों के बीच बल, विद्युत क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र का परिचय, आवेशों के निकाय के कारण विद्युत क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र का भौतिक अभिप्राय, विद्युत क्षेत्र रेखाएँ, चालक तथा विद्युतरोधी, वैद्युत फ्लक्स, वैद्युत द्विध्रुव, एकसमान बाह्य क्षेत्र में द्विध्रुव, संतत आवेश वितरण, गाउस नियम, गाउस नियम के अनुप्रयोग, एकसमान आवेशित अनंत समतल चादर और एकसमान आवेशित पतले गोलीय खोल (अंदर और बाहर का क्षेत्र), बल का अध्यारोपण सिद्धांत, दो बिंदु आवेशों के बीच बल, बिंदु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र, वैद्युत आवेश, प्रेरण द्वारा आवेशन, वैद्युत आवेश के मूल गुण, कूलॉम नियम, बहुल आवेशों के बीच बल, विद्युत क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र का परिचय, आवेशों के निकाय के कारण विद्युत क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र का भौतिक अभिप्राय, विद्युत क्षेत्र रेखाएँ, चालक तथा विद्युतरोधी, वैद्युत फ्लक्स, वैद्युत द्विध्रुव, एकसमान बाह्य क्षेत्र में द्विध्रुव, संतत आवेश वितरण, गाउस नियम, गाउस नियम के अनुप्रयोग, एकसमान आवेशित अनंत समतल चादर और एकसमान आवेशित पतले गोलीय खोल (अंदर और बाहर का क्षेत्र), बल का अध्यारोपण सिद्धांत, दो बिंदु आवेशों के बीच बल, बिंदु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र.

Using NCERT भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ solutions वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र exercise by students is an easy way to prepare for the exams, as they involve solutions arranged chapter-wise and also page-wise. The questions involved in NCERT Solutions are essential questions that can be asked in the final exam. Maximum CBSE भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ students prefer NCERT Textbook Solutions to score more in exams.

Get the free view of Chapter 1, वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ additional questions for Mathematics भौतिकी पार्ट १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ CBSE, and you can use Shaalaa.com to keep it handy for your exam preparation.

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×