Advertisements
Advertisements
Question
500 मीटर ऊँची किसी मीनार की चोटी से एक पत्थर मीनार के आधार पर स्थित एक पानी के तालाब में गिराया जाता है। पानी में इसके गिरने की ध्वनि चोटी पर कब सुनाई देगी? (g = 10 m s−2 तथा ध्वनि की चाल = 340 m s−1)
Advertisements
Solution
पत्थर की ऊँचाई h = 500 m, g = 10 m s−2
पत्थर का प्रारंभिक वेग u = 0
मीनार की चोटी से पानी की सतह तक पत्थर को आने में लगा समय = t1
∴ h (= S) = ut1 + `1/2"gt"_1^2`
500 m = `0 xx "t"_1 + 1/2 xx 10 xx "t"_1^2`
⇒ 500 = `5 xx "t"_1^2`
⇒ `"t"_1^2 = 500/5`
⇒ `"t"_1^2` = 100
⇒ t1 = `sqrt100`
= 10 s
पानी से टकराने के बाद ध्वनि को मीनार की चोटी तक पहुँचने में लगा समय = t2
∴ t2 = `"दूरी"/"चाल"`
= `"h"/"V"`
= `500/340`
= 1.47 s
पानी से टकराने के बाद ध्वनि को मीनार की चोटी तक पहुँचने में लगा कुल समय
t = t1 + t2
= 10 + 1.47
= 11.47 s1
RELATED QUESTIONS
ध्वनि क्या है और यह कैसे उत्पन्न होती है?
तड़ित की चमक तथा गर्जन साथ-साथ उत्पन्न होते हैं। लेकिन चमक दिखाई देने के कुछ सेकंड पश्चात् गर्जन सुनाई देती है। ऐसा क्यों होता है?
ध्वनि की प्रबलता से क्या अभिप्राय है? यह किन-किन कारकों पर निर्भर करती है?
यांत्रिक पियानो की किसी कुंजी को पहले धीरे से और फिर जोर से दबाया गया। दूसरी बार उत्पन्न ध्वनि -
सोनार (SONAR) में हम उपयोग करते हैं -
ध्वनि वायु में गमन करती है यदि -
भूकंप मुख्य प्रघाती तरंगों से पहले किस प्रकार की ध्वनि उत्पन्न करते हैं?
निम्नलिखित में से कौन अवश्रव्य ध्वनि सुन सकता है?
चित्र में कान द्वारा घड़ी की टिक-टिक की प्रबलतम ध्वनि सुनने के लिए कोण x ज्ञात कीजिए।

निम्नलिखित प्रकरण को दो पृथक आरेखों द्वारा ग्राफीय रूप में निरूपित कीजिए -
दो ध्वनि तंरगें जिनकी आवृत्तियाँ समान परंतु आयाम भिन्न हों
