Advertisements
Advertisements
प्रश्न
सुमित/सुमिता तुपे, 3, 'लताकुंज', महात्मा नगर, वर्धा से अपने मित्र/सहेली समिर/समिरा दुबे, 5, 'स्नेहप्रभा' समता नगर, अमरावती को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
Advertisements
उत्तर
5 अप्रैल, 2021
प्रति,
समिर दुबे,
5, स्नेहप्रभा,
समता नगर,
अमरावती - 420600
प्रिय मित्र समिर,
नमस्ते ! मैं स्वस्थ व सकुशल हूँ और आशा करता हूँ कि आप सभी प्रसन्न व कुशल होंगे। दो दिन पहले ही तुम्हारे पिताजी का संदेश मिला था की तुम्हें मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तुम्हें इसी उपलक्ष्य में बहुत-बहुत अभिनंदन। यह सुनकर हम सब को बहुत प्रसन्नता हुई है। तुम्हारे पिताजी ने कहा था की यह प्रतियोगिता तुम्हारे विद्यालय की बहोत बड़ी दौड़ है। इसमें लगभग 100 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। मुझे यह भी पता चला की तुम पाँचवे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन जब विद्यालय एक किलोमीटर दूर रह गया था, तब तुमने अपने आगे वाले साथियों को पीछे छोड़ दिया।
देखने वालों ने बताया कि तुमहरा प्रयास सराहनीय था। प्रतियोगिता समाप्त होने पर प्रधानाचार्य जी ने तुम्हें एक गोल्ड मेडल प्रदान किया और एक प्रमाण पत्र भी दिया । तुम्हें कितना अच्छा लगा होगा, उस समय। तुम्हारे पिताजी - माताजी को कितनी खुशी हुई होगी। मैं भी सोचता हूँ कि हमें पढ़ने के साथ - साथ खेल मे भी आगे रहना चाहिए। खेलकूदों से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। मैं दो दिन बाद विद्यालय आऊँगा, तब तुमसे मिलूंगा और तब ढेर सारी बातें करेंगे। एक बार फिर से हार्दिक अभिनंदन और भविष्य के लिए ढेरों साडी शुभकामनाएँ।
तुम्हारी सहेली,
सुमिता तुपे,
3, लताकुँज,
महात्मा नगर,
वर्धा - 442007।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
आपके मोहल्ले में लावारिस/आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। अतः लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए।
अभिनंदन/प्रशंसा पत्र
- प्रशंसनीय कार्य के उपलक्ष्य में
- बस स्थानक प्रमुख
ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने अपनी समयसूचकता तथा होशियारी से सभी यात्रियों के प्राण बचाए।
वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए :
|
दिनांक : ______ विषय विवेचन : ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ तुम्हारा/तुम्हारी, |
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।
बस चालकों की असावधानी से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
आपकी चचेरी दीदी कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं, किंतु आपके चाचा जी आगे की पढ़ाई न करवाकर उनकी शादी करवाना चाहते हैं। इस बारे में अपने चाचा जी को समझाते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आपके क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान का संचालक गरीबों के लिए आए अनाज की कालाबाजारी करता है और कुछ कहने पर उन्हें धमकाता है। उसकी शिकायत करने हेतु लगभग 120 शब्दों में जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:
अर्चित/अर्चिता भोसले, 54 शांतिनगर, नासिक से अपने परिसर के उद्यान की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, आयुक्त, महानगर परिषद, नासिक को पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
सुनिता/सुनील श्रॉफ 525, जवाहर चौक, गंगाखेड से श्री मुख्याध्यापक, सरस्वती कन्या विद्यालय परभणी की अपनी छोटी बहन को पाँचवी कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
'नीरज/नीरजा चौबे, सतयाग्रह कालोनी, गांधीनगर, बोरीवली, मुंबई, 400068 से पत्र लिखकर सुहास बुक डिपो, बुधवार पेठ, पुणे के 'व्यवस्थापक से पुस्तकों की माँग करता है/करती है।
आपके मित्र को ऑनलाइन शॉपिंग की लत लग गई है। इससे होने वाली हानियों से सावधान करते हुए उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप अनन्य/अनन्या हैं। विभिन्न उत्सवों में भोजन की बर्बादी पर अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने के लिए किसी हिंदी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप सलिल/रजनी है। कुछ समय से आपके क्षेत्र में अपराध बढ़ने लगे हैं। उनकी रोकथाम के लिए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
मैट्रो में यात्रा के दौरान आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-
रूपा/सिद्धार्थ कुमार, 10/A, मयूर विहार, मुंबई से अपने सहेली/मित्र रंजना/रूपेश कुमार, 20/B, पाटील नगर, नासिक को उसके जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल न होने का कारण बताते हुए पत्र लिखती/लिखता है।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-
रूईया विद्यालय, मुंबई विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते स्वच्छता अभियान पर लेख प्रकाशित करने हेतु संपादक, नवभारत टाइम्स, मुंबई को पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राजेश/राधिका पांडे, गणेशनगर, औरंगाबाद से अपने मित्र/सहेली गणेश/गायत्री परदेशी, पूजा गार्डन, महात्मा गांधी रोड, नांदेड 431601 को अपने बड़े भाई के विवाह में आमंत्रित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
आपका नाम सना/सोहम है। आपके छोटे भाई/बहन को लगातार मोबाइल पर खेलते रहने की लत पड़ चुकी है। खाने, पढ़ने की जगह वह बस मोबाइल में लगा रहता/रहती है। इसके नुकसान समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड. भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम नेहा/निखिल है। आपको केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है।
'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के अभ्यास हेतु सांकृतिक कला सचिव की ओर से स्कूल के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए जिसमें प्रार्थना सभा के दौरान अभ्यास की अनुमति माँगी गई हो।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
विद्युत विभाग
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
सरकारी संस्था द्वारा प्राप्त देयक (बिल आदि) से संबंधित शिकायती पत्र।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
महानगर निगम के अन्यान्य/विभिन्न विभागों में भेजे जाने वाले पत्र।
पूनम/पोषण ठाकरे, 117, इंद्रप्रस्थ निवास, अमरावती से नागपुर, गया नगर में रहने वाले अपने छोटे भाई अविनाश ठाकरे को राष्ट्रभाषा हिंदी परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु मार्गदर्शन पर पत्र लिखती/लिखता है।
आप पत्रलेखा/नीलोत्पल हैं। आपके मोहल्ले के कूड़ेदान में गंदगी का ढेर लगा है, उसके बारे में नगर -निगम अधिकारी को आपने शिकायती - पत्र लिखा था जिस पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही हो गई है। अत: नगर - निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में धन्यवाद पत्र लिखिए।
Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below:
नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप के एक मित्र ने हाल ही में किसी नए विद्यालय में प्रवेश लिया है लेकिन वहाँ के कुछ पुराने विद्यार्थी उसे परेशान कर रहे हैं। इस स्थिति का हिम्मतपर्वूक सामना करने की सलाह देते हुए अपने इस मित्र को एक पत्र लिखिए।
